Viral Video: रेलवे स्टेशन पर फैला सरसों का तेल, फिसल-फिसलकर सामान के साथ गिरे यात्री, RPF जवान का भी हाल बेहाल
Viral Video: घटना के समय प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन खड़ी थी, जिससे स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार एक यात्री की लापरवाही के चलते सरसों का तेल प्लेटफॉर्म पर गिर गया, जो फैलते हुए काफी बड़ा क्षेत्र कवर कर गया।
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जो काफी हैरान कर देता है। हाल ही में, उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर फैले सरसों के तेल ने यात्रियों के लिए खतरे की स्थिति पैदा कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह प्लेटफॉर्म पर फिसलन के कारण लोग लगातार गिरते जा रहे हैं। इस घटना का असर इतना था कि यहां ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ का जवान भी फिसलकर गिर गया। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना के समय प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन खड़ी थी, जिससे स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार एक यात्री की लापरवाही के चलते सरसों का तेल प्लेटफॉर्म पर गिर गया, जो फैलते हुए काफी बड़ा क्षेत्र कवर कर गया। फर्श पर बनी फिसलन के कारण कई यात्री अपना संतुलन खो बैठे और गिर पड़े। आरपीएफ के जेके मेजर मौके पर मौजूद थे और उन्होंने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। वे यात्रियों को गिरने से बचाने में लगे हुए थे, लेकिन वे खुद भी फिसल कर जमीन पर गिर गए। इस दौरान वहां खड़े एक यात्री ने उन्हें उठाया और खड़े होने में मदद की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
@AshwiniVaishnaw
— Dr.Arun Kumar Rajput (भारतीय नागरिक) 🇮🇳 (@ArunNeuro) May 27, 2025
Etawah Junction:- लोगों को उनके घर तक सुरक्षित पहुचाने के लिये सदैव सेवा में तात्पर्य GRP जवान गोमती ट्रेन से हादसे का शिकार होते होते
बचें l
सरसों का तेल एक लापरवाह यात्री द्वारा उसे समय प्लेटफॉर्म पर फेल गया जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुचाने वाली थी I
हदसे की… pic.twitter.com/6ZF4vVnyxE
आम लोगों में दिखी नाराजगी
इस मामले को लेकर आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई न की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कुछ लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि ऐसे समय में तुरंत सफाई कर्मचारियों को बुलाकर प्लेटफॉर्म को साफ करवाना चाहिए। इस वीडियो को एक्स पर @tusharcrai ने पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने रेलवे मंत्रालय @RailMinIndia को टैग करते हुए लिखा, “सरसों का तेल, यात्री रहें झेल। यूपी के इटावा रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म नंबर 2 पर संभल कर चलें। यात्री और आरपीएफ जवान फिसल रहे थे। आपकी यात्रा सुखद व मंगलमय हो, धन्यवाद।”
छोटे से हादसे से बड़ी दुर्घटना का खतरा हुआ पैदा
इस ट्वीट पर रेलवे सेवा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @RailwaySeva ने प्रतिक्रिया दी और प्रयागराज एनसीआर के डीआरएम @Drmncrald को टैग करते हुए लिखा कि संबंधित अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी जा रही है। लोगों का मानना है कि यह पूरी घटना न केवल लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे छोटे से हादसे से बड़ी दुर्घटना का खतरा पैदा हो सकता है।