फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   mp morena Naag Nagin love story nag died nagin sat near dead body for 24 hours

Naag Nagin Story: नाग की मौत के बाद 24 घंटे तक वहीं बैठी रही नागिन, फिर जो किया जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

Tue, 01 Jul 2025 08:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 08:49 PM IST
सार

Nag Nagin Story: मध्य प्रदेश के मुरैना से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर नाग के प्रति नागिन के प्रेम को देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, एक नाग की सड़क पार करते समय कुचलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
mp morena Naag Nagin love story nag died nagin sat near dead body for 24 hours
नाग की मौत के बाद 24 घंटे तक वहीं बैठी रही नागिन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Nag Nagin Story: मध्य प्रदेश के मुरैना से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर नाग के प्रति नागिन के प्रेम को देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, एक नाग की सड़क पार करते समय कुचलकर मौत हो गई। इसके बाद गांव वालों ने नाग के शव को सड़क के किनारे पर रख दिया। कुछ देर बाद वहां पर नागिन पहुंच गई। नाग को मरा हुआ देखकर वह उसके पास बैठ गई और 24 घंटे तक वहीं बैठी रही।

विज्ञापन


जानवरों में इस तरह का प्रेम दुर्लभ ही दिखाई देता है। मुरैना के पहाड़गढ़ विकासखंड के धूरकूड़ा कॉलोनी में नाग-नागिन के इस प्रेम ने हर किसी को भावुक कर दिया। इस घटना से पता चलता है कि नाग-नागिन में प्रेम होना कोई कहानी नहीं, बल्कि सच्चाई है। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नागिन करीब 24 घंटे तक नाग के पास बैठी रही। ऐसा लगा रहा था कि जैसे वो अपने साथी को अंतिम विदाई दे रही हो। सबसे हैरान वाली बात यह है कि वहीं पर उसने भी अपने प्राण त्याग दिए। इस दृश्य को देख वहां के आश्चर्यचकित रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Chandra Grahan 2025: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं और क्या होगा खास


लोगों ने बताया कि नाग की मौत के बाद नागिन शांत और व्यथित नजर आ रही थी। वह न हिली और न ही कहीं गई। सिर्फ मृत नाग के पास ही बैठी रही। ग्रामीणों ने देखा कि नागिन की भी मौत हो गई थी। 

Viral Photo: धरती से सूरज की फोटो खींच रहा था फोटोग्राफर, तभी कैमरे में कैद हुआ ऐसा कुछ, देखकर जनता हुई हैरान

गांव वालों ने किया अंतिम संस्कार

गांव वालों ने दोनों का विधिवत अंतिम संस्कार किया। सनातन धर्म में नाग-नागिन को पूजनीय माना जाता है। ग्रामीणों ने फैसला किया है कि जहां पर उनकी मौत हुई है, वो वहां पर अमर प्रेम की प्रतीक स्थली के रूप में चबूतरा बनवाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed