फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   mother captured her daughter between furious sea waves she drown on camera video viral on internet

Viral Video: मां बनाती रही रील और बच्ची को बहा ले गई समुद्र की लहरें, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो

Mon, 21 Jul 2025 11:38 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 11:38 AM IST
सार

Viral Video: लहरों ऊंची उठ रही हैं और बच्ची की मां उसका वीडियो बना रही है। खतरे को देखते हुए भी यह सब लगातार कर रही है। इस बीच अचानक एक तेज लहर आती है और बच्ची को खींचकर ले जाती है।

विज्ञापन
mother captured her daughter between furious sea waves she drown on camera video viral on internet
मां बनाती रही रील और बच्ची को बहा ले गई समुद्र की लहरें - फोटो : X/@Sheetal2242

विस्तार

Viral Video: वर्तमान समय में रील बनाने का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोगों के रील बनाने की लत ऐसी लग गई है कि लोगों कुछ भी करने को तैयार हैं। रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी और बच्चों की जिंदगी भी दांव पर लगा रहे हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रील बनाने के चक्कर में एक महिला ने अपनी बेटी को मौत के मुंह में धकेल दिया। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और लापरवाह को मां को कोस रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर यह वीडियो कहां का है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्ची काफी खुश है और वो समंदर की लहरों का आनंद ले रही है। हालांकि, लहरें काफी तेजी से उसकी तरफ आ रही हैं।
विज्ञापन


लहरों ऊंची उठ रही हैं और बच्ची की मां उसका वीडियो बना रही है। खतरे को देखते हुए भी यह सब लगातार कर रही है। इस बीच अचानक एक तेज लहर आती है और बच्ची को खींचकर ले जाती है। इसके बाद वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


Zara Hatke: दुनिया का अजीबोगरीब गांव, जहां पर की जाती है सांपों की खेती, लोग करते हैं करोड़ों की कमाई

सोशल मीडिया पर इसे वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर कोई इतना लापरवाह कैसे हो सकता है, वो भी एक मां। कुछ लोगों का कहना है कि यह पुराना वीडियो है, जिसे फिर से शेयर किया जा रहा है। 

Viral Video: मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए टीचर ने लगाई ऐसी तरकीब, फोन छूने से भी कांपे बच्चे, देखें वीडियो

वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग बच्ची की मां को जमकर कोस रहे हैं। लोगों का कहना है कि मां देख रही है कि सामने से तेज लहर आ रही है फिर भी वो वीडियो बना रही है। तेज लहर के बीच मां को बच्ची को भेजने क्या जरूरत थी? 

Viral Video: CCTV लगने के बाद भी दिन दहाड़े हुई चोरी, चार्ज पर लगा फोन दुकानदार की नाक के नीचे से ले गया चोर

लोगों का सवाल है कि आखिर बच्ची के साथ क्या हुआ? वह मिली या नहीं। लोगों का कहना है कि ऐसी जगहों बेहद सावल रहना चाहिए और लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इस वीडियो को जून के महीने में शेयर किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed