फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Snake Farming In World Snake Village China Zisiqiao Famous for Snake Farming Know All Details in Hindi

Zara Hatke: दुनिया का अजीबोगरीब गांव, जहां पर की जाती है सांपों की खेती, लोग करते हैं करोड़ों की कमाई

Fri, 18 Jul 2025 07:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 07:05 PM IST
सार

Zara Hatke: जिसिकियाओ में सांप की खेती उनके मांस, शरीर के अन्य अंगों और जहर के लिए की जाती है। चीन में सांप को लोग शौक से खाते हैं। इसके साथ ही सांपों के शरीर के अंगों का उपयोग दवाओं के बनाने में होता है।  

विज्ञापन
Snake Farming In World Snake Village China Zisiqiao Famous for Snake Farming Know All Details in Hindi
दुनिया का अजीबोगरीब गांव, जहां पर की जाती है सांपों की खेती - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Zara Hatke: दुनिया के सभी देशों में फसल, फल और सब्जियों की खेती की जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सांपों की खेती के बारे में सुना है? आपको जानकर हैरानी होगी कि एक देश ऐसा है, जहां पर सांपों की खेती होती है। इस देश का नाम चीन है, जहां के एक गांव में लोग सांपों की खेती करते हैं। चीन के इस गांव का नाम जिसिकियाओ है, जहां पर लोग सांपों की खेती पर निर्भर हैं। 

विज्ञापन


आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव में हर दूसरा व्यक्ति सांप की खेती से जुड़ा है। जिसिकियाओ में सैकड़ों प्रजाति के जहरीले सांप पाए जाते हैं। इस फार्मिंग में किंग कोबरा, अजगर और जहरीले वाइपर समेत कई जहरीले सांप पाले जाते हैं।
विज्ञापन


क्यों की जाती है सांप की खेती?

जिसिकियाओ में सांप की खेती उनके मांस, शरीर के अन्य अंगों और जहर के लिए की जाती है। चीन में सांप को लोग शौक से खाते हैं। इसके साथ ही सांपों के शरीर के अंगों का उपयोग दवाओं के बनाने में होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


Video: लंगूर को बैठाकर बाइक चला रहा था शख्स, फिर जानवर ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

इस सांप से डरते हैं यहां के लोग

स्थानीय लोगों को सिर्फ फाइव स्टेप स्नेक से डर लगता है। इसका फाइव स्टेप रखे जाने के पीछे भी बड़ी दिलचस्प कहानी है। आम लोगों का मानना है कि इस सांप के काटने के बाद इंसान महज पांच कदम चल पाता है और उसकी मौत हो जाती है। 


Viral Video: 'भला है बुरा है जैसी भी है...', पत्नी को मेहंदी लगाने बैठा पति, डिजाइन के नाम पर पका दी खिचड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर लकड़ी और शीशे के छोटे-छोटे बक्सों में सांप पाले जाते हैं। जब सांप के बच्चे अंडों से निकल कर बड़े हो जाते हैं तो उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल किया जाता है। 

Viral News: किसान को खेत में मिला बड़ा सा घड़ा, लोगों को लगा अंदर होगा खजाना, फिर मिली ऐसी चीज कि सब हुए दंग

आखिर जब सांप बड़े हो जाते हैं, तो फार्म हाउस से उन्हें बूचड़ खाने ले जाया जाता है। यहां पर सबसे पहले इनके जहर को निकाला जाता है और फिर इनका सर काट दिया जाता है। इसके बाद सांपों को काटकर उसका मीट निकालकर अलग रख लिया जाता है। चमड़े को अलग सुखाया जाता है। सांप के मीट से दवा और चमड़ों से बैग बनाए जाते हैं। सांप का जहर करोड़ों में बिकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed