आमतौर पर सब्जियों की कीमतें मांस-मछली की कीमतों से कम ही रहती हैं, लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी सब्जी है, जिसकी कीमत ही इतनी है कि बड़े से बड़े अमीर भी उसे खरीदने से पहले 10 बार सोचेंगे। इस सब्जी की कीमत 1000 यूरो प्रति किलो है यानी भारतीय रुपये के हिसाब से यह करीब 82 हजार रुपये प्रति किलो पड़ता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस सब्जी में ऐसा है क्या, जिससे इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं। तो चलिए इसकी विशेषताओं के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं...
2 of 6
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी
- फोटो : Social media
इस सब्जी का नाम है 'हॉप शूट्स' और इसका जो फूल होता है, उसे 'हॉप कोन्स' कहते हैं। दरअसल, इसके फूल का इस्तेमाल बीयर बनाने में किया जाता है जबकि बाकी टहनियों को खाने के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। महंगी होने की वजह से शायद ही यह सब्जी किसी बाजार या स्टोर में दिखती हो।
3 of 6
हॉप शूट्स का पौधा
- फोटो : Social media
'हॉप शूट्स' औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसीलिए इसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के तौर पर भी किया जाता है। दांत के दर्द में यह काफी कारगर होता है। इसके अलावा टीबी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी इसका इस्तेमाल होता है। इसमें एंटीबायॉटिक के गुण पाए जाते हैं।
4 of 6
हॉप शूट्स
- फोटो : Social media
'हॉप शूट्स' को लोग कच्चा भी खाते हैं। हालांकि यह काफी कड़वा होता है। इसकी टहनियों का इस्तेमाल सलाद के तौर पर किया जाता है। इसका अचार भी बनाया जा सकता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है।
5 of 6
हॉप शूट्स
- फोटो : Social media
'हॉप शूट्स' के औषधीय गुणों की पहचान सदियों पहले हो गई थी। करीब 800 ईस्वी के आसपास लोग इसे बीयर में मिलाकर पीते थे और यह सिलसिला अब तक चला आ रहा है। सबसे पहले इसकी खेती उत्तरी जर्मनी में शुरू हुई और उसके बाद यह धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैल गया। इसकी खूबियों को देखते हुए 18वीं सदी की शुरुआत में इंग्लैंड में इसपर टैक्स (कर) भी लगाया गया था। साथ ही यह भी अनिवार्य कर दिया गया था कि बीयर बनाने में इसका इस्तेमाल जरूर हो, ताकि उसका स्वाद बढ़ जाए।