फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Meet Gujarat Dashrath Manjhi, the man who digged 40 feet well

Gujarat Dashrath Manjhi: मिलिए गुजरात के दशरथ मांझी से, जिन्होंने अकेले दम पर खोद डाला 40 फीट का कुआं

Fri, 24 Feb 2023 07:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 07:06 PM IST
सार

सरकारी मदद नहीं मिलने की वजह से कुशल ने इलाके की समस्या को खत्म करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई। अब उन्होंने खुद 40 फीट गहरा कुआं खोदकर दूसरों के लिए मिसाल साबित किया है। 

विज्ञापन
Meet Gujarat Dashrath Manjhi, the man who digged 40 feet well
मिलिए गुजरात के दशरथ मांझी से - फोटो : Twitter

विस्तार

Gujarat Dashrath Manjhi Viral: बिहार के दशरथ मांझी के बारे में हम सभी जानते होंगे, जिन्होंने पथरीले पहाड़ को काटकर रास्ता बना दिया। कई बार लोगों के सामने ऐसी परिस्थितयां आ जाती हैं जिसके सामने कई लोग बेबस होकर हार मान जाते हैं जबकि कुछ लोग इन परिस्थितियों से लड़कर इतिहास बना देते हैं। इन्हीं लोगों में बिहार दशरथ माझी थे जिन्होंने पहाड़ का सीना चीर कर रास्ता बना दिया था। 

विज्ञापन


अब इन दिनों गुजरात के दशरथ मांझी की कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस दशरथ मांझी ने अकेले अपने दम पर 40 फीट का कुआं खोद डाला। गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के रहने वाले इस शख्स का नाम कुशल भील है जिनकी तुलना दशरथ मांझी से की जा रही है। कुशल की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सरकारी मदद नहीं मिलने की वजह से कुशल ने इलाके की समस्या को खत्म करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई। उन्होंने खुद 40 फीट गहरा कुआं खोदकर दूसरों के लिए मिसाल साबित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


100 Year Old Letter: 100 साल बाद सही पते पर पहुंची चिट्ठी, लिफाफा खोलने पर पता चला यह सच, लोगो के उड़े होश


कुशल भील के क्षेत्र में पानी की बेहद अधिक समस्या है। सरकारी मदद नहीं मिलने की वजह से उन्होंने फैसला किया कि वह खुद कुआं खोदेंगे और पानी निकालेंगे। कुशल छोटा उदयपुर जिले के कदौली-मोहली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पथरीली जमीन को खोदकर  कुआं बना डाला है। 

Optical Illusion: क्या आप इस तस्वीर में छिपे चेहरे को ढूंढ सकते हैं? हिम्मत है तो पांच सेकेंड में खोजकर दिखाइए

कुशल ने बताया कि वह मानसून की बारिश शुरू होने तक कुआं खोदते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बारिश में कुआं ताजे पानी से भर जाएगा और गांव में पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी। गुजरात के इस इलाके में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed