{"_id":"6a7d752ef575e545de067856","slug":"massive-rock-falls-from-mountain-and-crashes-into-moving-bus-terrifying-video-goes-viral-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: चलती बस पर आसमान से आ गिरी मौत, बड़ी चट्टान ने मचाई तबाही, वीडियो देख कांप उठेंगे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: चलती बस पर आसमान से आ गिरी मौत, बड़ी चट्टान ने मचाई तबाही, वीडियो देख कांप उठेंगे
Thu, 13 Aug 2026 01:12 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:12 PM IST
सार
Video: नेपाल का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें पहाड़ से टूटकर आई विशाल चट्टान सड़क से गुजर रही बस से टकराती दिखाई दे रही है। टक्कर के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आती है और चट्टान खाई की ओर जा गिरती है।
विज्ञापन
देखते ही देखते सड़क पर आ गया पहाड़ का हिस्सा
- फोटो : इंस्टाग्राम@imran_ahzarger
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पहाड़ी सड़क से गुजर रही एक बस के सामने अचानक ऊपर से एक विशाल चट्टान आ गिरती है। पत्थर इतनी तेज रफ्तार से नीचे आता है कि बस को संभलने का लगभग मौका ही नहीं मिलता। जोरदार टक्कर के बाद बस का अगला और बीच का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आता है। वीडियो को नेपाल का बताया जा रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
देखते ही देखते सड़क पर आ गया पहाड़ का हिस्सा
वीडियो में शुरुआत में पहाड़ी इलाका और सड़क के आसपास फैला मलबा दिखाई देता है। तभी ऊपर से धूल उड़ती है और तेज आवाज के साथ एक बड़ा पत्थर तेजी से नीचे आता नजर आता है। देखते ही देखते यह चट्टान सड़क पर मौजूद बस से टकरा जाती है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि कुछ ही पल में वहां धूल का घना गुबार छा जाता है। आसपास मौजूद लोग भी अचानक हुए इस हादसे से सहमे हुए दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
कई टन वजनी थी चट्टान
पत्थर का आकार देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कोई नॉर्मल बोल्डर नहीं, बल्कि कई टन वजनी चट्टान का हिस्सा रहा होगा। हादसे के बाद बस की हालत देखकर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उसका ढांचा बुरी तरह दबा हुआ दिखाई देता है, जबकि चट्टान टकराने के बाद नीचे खाई की ओर चली जाती है।
खाई में जाने से बाल-बाल बची बस?
वीडियो में बस सड़क के किनारे खतरनाक स्थिति में नजर आती है। गनीमत यह रही कि वह सीधे खाई में नहीं गिरी। अगर ऐसा होता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। हालांकि घटना के समय बस में कितने यात्री सवार थे और किसी को चोट लगी या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
वीडियो देखकर यूजर्स भी हैरान
वीडियो वायरल होने के बाद लोग पहाड़ी रास्तों पर सफर को लेकर चिंता जता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि इतनी बड़ी चट्टान अचानक सामने आने पर किसी गाड़ी चलाने वाले पास कुछ भी करने का समय बेहद कम होता है। वहीं कुछ लोग बस के खाई में नहीं गिरने को बड़ी राहत बता रहे हैं।
लोगों ने बताया एआई
पहाड़ी इलाकों में बारिश, कमजोर चट्टानों और लैंडस्लाइड के कारण अचानक पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। वायरल वीडियो इसी खतरे की भयावह तस्वीर दिखाता है। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे एआई से बना वीडियो भी बता रहे हैं। ऐसे में घटना की असल जगह, तारीख, यात्रियों की संख्या और नुकसान से जुड़ी आधिकारिक जानकारी की पुष्टि अभी नहीं हुई है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।