फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Masked woman enters jewellery shop to steal shopkeeper catches her intentions as she throws chilli powder

Viral Video: ज्वेलरी शॉप में नकाबपोश महिला करने आई चोरी, मिर्ची फेंकते ही दुकानदार ने पकड़ा इरादा, सिखाया सबक

Sat, 08 Nov 2025 12:05 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 08 Nov 2025 12:05 PM IST
सार

Viral Video: मामला अहमदाबाद के रानीप इलाके का है, जहां एक महिला ग्राहक बनकर एक ज्वेलरी की दुकान में पहुंची। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लग रहा था। वह बड़े आराम से दुकानदार से बातें कर रही थी। आभूषण देख रही थी और मौका तलाश रही थी।

विज्ञापन
Masked woman enters jewellery shop to steal shopkeeper catches her intentions as she throws chilli powder
ज्वेलरी की दुकान में लूटने पहुंची महिला - फोटो : एक्स@ShoneeKapoor

विस्तार

आजकल ज्वेलरी शॉप में चोरी की खबरें आम हो गई हैं। चोर अब इतने चालाक हो गए हैं कि सीसीटीवी कैमरे की परवाह तक नहीं करते। लेकिन इस बार अहमदाबाद के एक दुकानदार ने जो किया, उसने पूरे सोशल मीडिया पर उसकी तारीफों के पुल बंधवा दिए। दरअसल इस शख्स ने चोरी की कोशिश करने आई एक महिला को ऐसी सजा दी कि अब शायद कोई चोर उसकी दुकान में कदम रखने से पहले 10 बार सोचेगा। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मामला अहमदाबाद के रानीप इलाके का है, जहां एक महिला ग्राहक बनकर एक ज्वेलरी की दुकान में पहुंची। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लग रहा था। वह बड़े आराम से दुकानदार से बातें कर रही थी। आभूषण देख रही थी और मौका तलाश रही थी। लेकिन जैसे ही उसने दुकानदार पर लाल मिर्च पाउडर फेंकने की कोशिश की, कहानी पलट गई। दुकानदार ने न सिर्फ अपनी आंखें बचाईं बल्कि उसी वक्त महिला की मंशा भांप ली और फिर उस पर टूट पड़ा।
विज्ञापन




ज्वेलरी की दुकान में लूटने पहुंची महिला
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि महिला मिर्ची फेंकते ही भागने की कोशिश करती है, लेकिन दुकानदार बेहद तेजी से रिएक्ट करता है। वह तुरंत उसके ऊपर झपटता है और उसे काबू में कर लेता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने उस महिला को एक-दो नहीं बल्कि पूरे 18 थप्पड़ जड़ दिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि दुकानदार ने जो किया, वो बिल्कुल सही था।

दुकानदार ने भी जड़ दिए थप्पड़
यह वीडियो X पर @ShoneeKapoor नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, *“गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ग्राहक बनकर ज्वेलरी की दुकान में घुसी। कई ज्वेलरी देखने के बाद उसने दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर डालने की कोशिश की ताकि उसका ध्यान बंट जाए और वो भाग सके। लेकिन दुकानदार ने उसकी चाल पहचान ली और उसे धर दबोचा। उसने उसे नीचे गिराया और 18 थप्पड़ जड़ दिए ताकि समझ आ जाए कि अपराध का कोई जेंडर नहीं होता।”*

लोगों ने की दुकानदार की तारीफ
इस वीडियो को अब तक 70 हजार से ज्यादा व्यूज, 700 से ज्यादा लाइक्स और 50 से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं। लोग दुकानदार की सूझबूझ और हिम्मत की खूब तारीफ कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स के रिएक्शन भी काफी मजेदार हैं। एक यूजर ने लिखा, “जो किया, बिल्कुल सही किया। वो इसी लायक थी।” दूसरे ने लिखा, “भाई के थप्पड़ मारने की स्किल तो लेजेंड लेवल की है।” तीसरे ने कहा, “क्राइम क्राइम होता है, चाहे वो किसी भी जेंडर का क्यों न करे।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed