फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Marriage of 70 year old grandfather with 25 year old granddaughter Video goes Viral on Internet

Viral Video: 25 साल की पोती से 70 साल के दादा का निकाह? वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तूफान

Fri, 01 Aug 2025 01:04 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 01 Aug 2025 01:04 PM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों इस शादी से खुश हैं। बुजुर्ग व्यक्ति कहता है, “जब यह लड़की पैदा हुई थी, तभी मुझे इससे प्यार हो गया था। मैंने इसके जवान होने का इंतजार किया और अब हमने निकाह कर लिया है।”

विज्ञापन
Marriage of 70 year old grandfather with 25 year old granddaughter Video goes Viral on Internet
दादा ने पोती से किया निकाह? - फोटो : इंस्टाग्राम @shoeb__x_

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक 70 साल के बुजुर्ग और 25 साल की लड़की को दिखाया गया है। दावा किया गया है कि यह लड़की उस बुजुर्ग की पोती है और दोनों ने आपस में निकाह कर लिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों खुद को दादा-पोती बता रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों इस शादी से खुश हैं। बुजुर्ग व्यक्ति कहता है, “जब यह लड़की पैदा हुई थी, तभी मुझे इससे प्यार हो गया था। मैंने इसके जवान होने का इंतजार किया और अब हमने निकाह कर लिया है।” यह बात सुनकर वीडियो में मौजूद इंटरव्यू लेने वाला व्यक्ति और देखने वाले लोग हैरान रह जाते हैं। यह वीडियो सबसे पहले एक यूट्यूब चैनल पर डाला गया था, फिर देखते ही देखते इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक पर तेजी से फैल गया। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by shoeb akhtar (@shoeb__x_)

विज्ञापन
विज्ञापन



दादा ने पोती से किया निकाह
लड़की भी वीडियो में कहती है कि वह इस शादी से खुश है और दादा ने हमेशा उसे इज्जत और प्यार दिया है। वह कहती है कि निकाह उसके लिए एक खुशी का मौका है और वह इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं देखती। हालांकि, इस वीडियो को देखकर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग इसे सच्चा प्यार मान रहे हैं और कह रहे हैं कि उम्र प्यार के बीच नहीं आनी चाहिए। वहीं कुछ लोग इस रिश्ते को नैतिकता और सामाजिक परंपराओं के खिलाफ बता रहे हैं।

वीडियो की सच्चाई पर भी उठे सवाल
इस बीच वीडियो की सच्चाई पर भी सवाल उठने लगे हैं। कुछ फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट्स और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड हो सकता है यानी पहले से लिखा गया और एक्टिंग की गई हो। पहले भी ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जो असली नहीं होते, बल्कि केवल व्यूज और लाइक्स पाने के लिए बनाए जाते हैं। इन वीडियो में शामिल लोग एक्टिंग करते हैं और कहानी को इस तरह पेश किया जाता है जैसे वह असलियत हो। यानी यह साफ नहीं है कि यह कहानी सच है या सिर्फ एक नाटक है। लेकिन इतना जरूर है कि इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed