Viral: बारिश में कर्मचारी ने मांगी छुट्टी तो मैनेजर बोला- ऑफिस आना पड़ेगा, शख्स ने दिया ऐसा जवाब कि हुआ वायरल
Viral News: सोशल मीडिया पर बाॅस और कर्मचारी की चैट वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है कि बाॅस से कर्मचारी कहता है कि बारिश की वजह से सड़क बंद है और मैं आज ऑफिस नहीं आ पाऊंगा। फिर मैनेजर ने छुट्टी से इंकार कर दिया।
विस्तार
Viral: देश के कई इलाकों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। इसके कारण आम जनता से लेकर नौकरी पेशा वालों तक परेशानी करना सामना करना पड़ा रहा है। बारिश की वजह जलभराव और सड़कों लंबे जाम के कारण लोगों को दफ्तर जाने में कई तरह की दिक्कते होती हैं। बारिश में एक कर्मचारी ने अपने मैनेजर से छुट्टी मांगी, तो सामने से जो जवाब मिला वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
हर वर्ष बारिश के दिनों में बॉस और कर्मचारी की ऐसी चैट वायरल होती है, जिसमें कर्मचारी और मैनेजर की बहस देखने को मिलती हैं। एक बार फिर बॉस और कर्मचारी की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है।
वायरल हुई बॉस और कर्मचारी की चैट
सोशल मीडिया पर वायरल चैट में देखा जा सकता है कि कर्मचारी अपने बॉस को मैसेज करता है, हैलो सर, बारिश की वजह से सड़क बंद है और मैं आज ऑफिस नहीं आ पाऊंगा। मैसेज पढ़ते ही मैनेजर आगबबूला हो जाता है और जवाब देता है कि देखो, तुम पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आ जाओ, मैं छुट्टी नहीं दे सकता। हम सभी ट्रैवल करके काम पर आए हैं। कुछ लोग लोकल ट्रेन से भी चलकर काम करने आए हैं। तुम भी रिक्शा लो या उबर लो, लेकिन आओ।
Viral: बाढ़ में फंसे लोगों के बीच पहुंच गए 900 जहरीले सांप! चीन का वायरल वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
मैनेजर की बात कर्मचारी को पसंद नहीं आती है, हालांकि, चैट में आगे कहीं रिजाइन की बात लिखी नहीं नजर आती है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर करने वाले शख्स ने कैपश्न में बताया है कि इसके बाद कर्मचारी ने रिजाइन करने की बात कर दी। लेकिन इसके आगे क्या हुआ? पता नहीं। फिलहाल सोशल मीडिया पर शख्स ने उस कर्मचारी को अपना दोस्त बताया है, जिसे मैनेजर बारिश में भी बुला रहा है।
Viral: यहां सांसद और मंत्री के घर से छापे में मिला सोने का अंडरवियर? सोशल मीडिया पर लोगों के बीच छिड़ी बहस
लोगों की प्रतिक्रियाएं
बॉस और कर्मचारी के चैट को पढ़ने के बाद लोग दुख जता रहे हैं। एक शख्स ने कर्मचापी को सलाह दी कि इस तरह की परिस्थितियों में तुम ये कहा करो कि अप्रूवल नहीं चाहिए, बता रहा हूं। एक शख्स ने कहा है कि मुझे एक इंटर्नशिप के दौराने 6 हजाज रुपये मिलते थे और इस दौरान मेरे मैनेजर ने भी यही कहा था। मैंने जवाब दिया कि काश मैं इतने बड़े स्टाइपेंड में उबर ले पाता।