Viral: बाढ़ में फंसे लोगों के बीच पहुंच गए 900 जहरीले सांप! चीन का वायरल वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Viral: चीन में भारी बारिश के बाढ़ आ गई है और वहां पर एक स्नेक ब्रीडिंग फार्म क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद 900 सांप बाहर आ गए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विस्तार
Viral: चीन के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई है। इसके बाद वहां पर लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के बीच चीन से आई एक घटना ने हैरान कर दिया है। भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में एक एक स्नेक ब्रीडिंग फार्म क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद लगभग 900 सापं बाहर आ गए। इनमें जहरीले कोबरा सांप भी शामिल हैं। घटना के वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहे हैं।
चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के हेंगझोउ के देंगवेई गांव का पूरा मामला है। यहां टाइफून मेयसाक के कारण हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आ गई। चीन की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ का पानी से एक स्नेक ब्रीडिंग फार्म को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद बड़ी संख्या में सांप आसपास के इलाकों में फैल गए।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सांपों को पकड़ने के लिए 10 सदस्यीय टीम लगाई गई है। टीम के पास फिशिंग नेट और स्टन गन जैसे उपकरण भी मौजूद है, जिससे सांपों का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके। साथ ही उन्हें लोगों तक पहुंचने से रोका जा सके। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाढ़ के पानी में सांप तैरते नजर आ रहे हैं।
🐍 งูมากกว่า 900 ตัวหลุดออกจากฟาร์มเพาะเลี้ยงงูในประเทศจีน หลังฝนตกหนักจนเกิดน้ำท่วมรุนแรง
— FanCorner (@FanCornermpk) July 8, 2026
กระแสน้ำที่เชี่ยวกรากทำให้กำแพงกั้นของฟาร์มพังถล่ม ส่งผลให้งูจำนวนมากเลื้อยกระจายออกไปยังพื้นที่ใกล้เคียง ขณะนี้เจ้าหน้าที่กำลังเร่งติดตามและจับงูที่หลุดออกมา… pic.twitter.com/8JcvBzgm1r
Viral: यहां सांसद और मंत्री के घर से छापे में मिला सोने का अंडरवियर? सोशल मीडिया पर लोगों के बीच छिड़ी बहस
वीडियो सामने के बाद प्रशासन ने गांव के लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने अपील की है कि वे बिना जरूरत बाहर न जाएं और सतर्क रहें।Viral Video: बारिश में सड़क पर भरा था पानी, लोगों की मदद के लिए पहुंचा स्पाइडरमैन, मुंबई का वीडियो हुआ वायरल
सांपों से दहशत में लोग
चीन की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बाढ़ में फंसे कुछ ग्रामीणों को सांपों के काटने की घटना भी सामने आई है। कुछ इलाकों में दवाइयों और चिकित्सा सुविधाओं की कमी भी हुई है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे डरावना सपना बताया है।