अजगर ने शख्स के गले को ऐसे जकड़ा कि आफत में पड़ गई जान, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
अजगर एक विशालकाय सांप होता है, जो किसी इंसान को भी निगलने की क्षमता रखता है। केरल के तिरुवनंतपुरम में अजगर का ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने एक शख्स को गले को इस तरह जकड़ रखा है कि उसकी जान ही आफत में पड़ गई।
दरअसल, शख्स ने एक बड़े अजगर को पकड़ा था, लेकिन अजगर को ये बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने पकड़ने वाले का गर्दन ही जकड़ लिया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने शख्स के गले से अजगर को निकाला और उसे बोरी में डाल दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अजगर को लोगों वन विभाग को सौंप दिया, जिसे बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। यह घटना बुधवार की है।
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में भी हाल ही में एक ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें एक तीन मिनट लंबे अजगर ने हिरण को निगल लिया था। इस घटना में हिरण की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद अजगर को वनकर्मियों ने पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया था।
#WATCH Kerala: A man was rescued from a python by locals after the snake constricted itself around his neck in Thiruvananthapuram, today. The snake was later handed over to forest officials and released in the forest. pic.twitter.com/uqWm4B6VOT
— ANI (@ANI) October 16, 2019