फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man uses smart desi jugaad to count bundle of notes video goes viral

Viral Video: नोटों की गड्डी गिनने का अनोखा देसी जुगाड़, वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

Fri, 19 Jun 2026 01:28 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 19 Jun 2026 01:28 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने नोटों की गड्डी गिनने का ऐसा आसान और अनोखा तरीका दिखाया है, जिसे देखने के बाद लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन
Man uses smart desi jugaad to count bundle of notes video goes viral
नोटों की गड्डी गिनने का देसी जुगाड़ - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Money Counting Smart Trick Viral Video: नोटों की गड्डी में से पैसे गिनना कोई आसान काम नहीं होता है। कई बार नोट गिनते समय आपस में चिपक जाते हैं या जल्दी गिनने के चक्कर में गिनती गलत भी हो सकती है। यही वजह है कि लोग ज्यादा पैसे गिनते समय मशीन या फिर अलग-अलग देसी जुगाड़ और ट्रिक्स का सहारा लेते हैं ताकि सही गिनती हो सके। सोशल मीडिया पर आसानी से नोट गिनने के देसी जुगाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने नोटों की गड्डी गिनने का ऐसा आसान और अनोखा तरीका दिखाया है, जिसे देखने के बाद लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक व्यक्ति 500 रुपये के नोटों की गड्डी को अपने हाथों में पकड़ उसमें से एक नोट निकालकर उसे बाकी नोटों के ऊपर एक खास तरीके से मोड़ देता है। इसके बाद वह अपने अंगूठे और उंगलियों की मदद से बाकी नोटों को धीरे-धीरे आगे की तरफ सरकाता है और उन्हें अंदर की ओर व्यवस्थित कर देता है। कुछ ही सेकंड में पूरी गड्डी उस एक मुड़े हुए नोट के सहारे बंधी हुई नजर आने लगती है, जिसके बाद व्यक्ति अपनी ट्रिक दिखाते हुए नोटों को एक-एक करके आसानी से निकालता और गिनता है।

विज्ञापन

 

 

आसानी से गड्डी में से नोट गिनने के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, पैसा गिनने की ये ट्रिक्स आपके बहुत काम आ सकती है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर लोगों ने मिलजुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इतना रायता फैलाने की क्या जरूरत है? तो वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- भाई इतने पैसे भी तो होने चाहिए कि गिनूं। 


Viral Post: दोस्त को नौकरी के लिए रेफर करना पड़ा भारी, कंपनी बोली- अब तुम भी दोबारा इंटरव्यू दो


Viral: विदेशी टूरिस्ट से बार-बार किस मांग परेशान कर रहा था युवक, वीडियो वायरल होते ही लोगों का फूटा गुस्सा


वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस तरीके से नोट जल्दी-जल्दी अलग हो जाते हैं, जिससे गिनती करना आसान हो सकता है। बता दें कि इस तरह के वीडियो कई बार बहुत काम के होते हैं, लेकिन कई बार ऐसे वीडियो सामने आते ही लोगों को हंसाने के साथ-साथ हैरान भी कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed