फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man Use Plank Patra For Arranging 6 People To Sit On Bike Video Goes Viral

Viral Video: शख्स ने बाइक पर जुगाड़ से 6 लोगों को बैठाया, वायरल वीडियो देखकर पीट लेंगे माथा

Sun, 06 Jul 2025 03:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Jul 2025 03:11 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो पहिया वाहन पर पहले सिर्फ दो लोग ही बैठे होते हैं, फिर इसके बाद शख्स आता है और उसकी सीट के नीचे पटरा रख देता है। पटरा रखने के बाद बाइक पर दो और लोग बैठ जाते हैं।

विज्ञापन
Man Use Plank Patra For Arranging 6 People To Sit On Bike Video Goes Viral
शख्स ने बाइक पर जुगाड़ से 6 लोगों को बैठाया - फोटो : Instagram/maximum_manthan

विस्तार

Viral Video: यातायात नियमों के मुताबिक, सिर्फ दो लोगों को हेलमेट लगाकर बाइक पर चलने की इजाजत होती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में बाइक सावर यातायात नियमों को तोड़ता नजर आ रहा है। दरअसल, उसने बाइक पर एक, दो नहीं बल्कि जुगाड़ से 6 लोगों को अपनी हीरो होंडा पर बैठाया है। इसमें बच्चे से लेकर बड़े तक शामिल हैं। 

विज्ञापन


जुगाड़ वाले वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा है कि इस जुगाड़ को अपनाया तो जरूर चालान कटेगा, तो वही कई लोगों को गांव के हिसाब से शख्स का यह जुगाड़ पसंद आ रहा है। वायरल वीडियो को 80 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबिक करीब दो लाख लोगों ने लाइक किया है। 
विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो पहिया वाहन पर पहले सिर्फ दो लोग ही बैठे होते हैं, फिर इसके बाद शख्स आता है और उसकी सीट के नीचे पटरा रख देता है। पटरा रखने के बाद बाइक पर दो और लोग बैठ जाते हैं। पटरा रखने से और लोगों के बैठने की जगह बन गई। ऐसे में एक आदमी और बच्चा बैठ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Max-manthan (@maximum_manthan)




Viral News: पहले की लव मैरिज फिर हनीमून पर ले गया दूल्हा, मौका देखते ही लड़की को चलती ट्रेन से दे दिया धक्का

शख्स बाइक पर बैठाकर उन्हें अपने साथ ले जाता है और करीब 19 सेकंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी गांव का है, जिससे देखने के बाद लग रहा है कि रील के लिए बनाया गया है। आमतौर पर शहरों में लोग सख्त यातायात नियमों की वजह से ऐसे कदम नहीं उठाते हैं।

Viral Video: कैब में सवारी पी रही थी शराब, बीच सड़क पर फेंकी बोतल, ड्राइवर ने उठाई आपत्ति, बनाया वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर  @maximum_manthan नाम के अकाउंस से इस वीडियो को शेयर किया गया है और कैप्शन लिखा है शाबाश बेटा। एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 1,2 की जगह और बच रही भाई लोग। एक अन्य शख्स ने कहा कि अब मैने देख लिया है शादी में तो पूरी फैमिली के साथ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed