फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   First love marriage then the groom took the girl on honeymoon he pushed the girl from a moving train

Viral News: पहले की लव मैरिज फिर हनीमून पर ले गया दूल्हा, मौका देखते ही लड़की को चलती ट्रेन से दे दिया धक्का

Sat, 05 Jul 2025 05:04 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 05 Jul 2025 05:04 PM IST
सार

Viral News: जानकारी के अनुसार पतरातू स्टेशन के पास किरिगढ़ा गांव के नजदीक बुधवार रात दोनों बनारस-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन से लौट रहे थे। इसी दौरान शंकर ने खुशबू से मीठी बातें कर उसे ट्रेन के दरवाजे तक बुलाया और फिर धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

विज्ञापन
First love marriage then the groom took the girl on honeymoon he pushed the girl from a moving train
प्रतिकात्मत तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

रामगढ़ झारखंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें प्रेम विवाह का खामियाजा एक लड़की को अपनी जान पर बन आया। देवरिया उत्तर प्रदेश की खुशबू कुमारी ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर गोरखपुर के शंकर से शादी की थी। शादी के बाद दोनों घूमने के लिए झारखंड आए थे और कई धार्मिक जगहों का दौरा किया। लेकिन वापसी के दौरान शंकर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल  मीडिया पर वायरल हुई खबर
जानकारी के अनुसार पतरातू स्टेशन के पास किरिगढ़ा गांव के नजदीक बुधवार रात दोनों बनारस-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन से लौट रहे थे। इसी दौरान शंकर ने खुशबू से मीठी बातें कर उसे ट्रेन के दरवाजे तक बुलाया और फिर धक्का देकर नीचे गिरा दिया। चलती ट्रेन से गिरने के बाद खुशबू खून से लथपथ हालत में एक नाले में जा गिरी। गांववालों ने उसे इस हाल में देखा और तुरंत रेलवे पुलिस बल को सूचना दी।
विज्ञापन


पति ने दिया पत्नी को धक्का
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी आकाश पासवान और गांववालों ने मिलकर खुशबू को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, खुशबू की पसलियां टूटी हुई हैं और उसके पैरों में भी गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की हालत नाजुक
होश में आने के बाद खुशबू ने बताया कि उसने एक साल पहले शंकर से प्रेम विवाह किया था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से शंकर का बर्ताव खराब हो गया था और वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। उसने बताया कि शंकर ने उसे ट्रेन के दरवाजे तक बुलाया और अचानक धक्का दे दिया। खुशबू ने शंकर के पैर पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन शंकर ने बेरहमी से उसे नीचे गिरा दिया।


बहन ने कही यह बात
पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शंकर की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खुशबू की बहन ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उसकी बहन ने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर यह शादी की थी और अब उसका परिणाम सबके सामने है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed