{"_id":"69143e4e5d606d298c0dc13d","slug":"man-spits-gutkha-on-running-car-sardar-ji-forced-biker-and-taught-lifelong-lesson-video-goes-viral-2025-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: चलती गाड़ी पर गुटखा थूककर भाग रहा था बाइक सवार, सरदार जी ने ऐसा सिखाया सबक, जीवनभर रखेगा याद","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: चलती गाड़ी पर गुटखा थूककर भाग रहा था बाइक सवार, सरदार जी ने ऐसा सिखाया सबक, जीवनभर रखेगा याद
Wed, 12 Nov 2025 01:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:29 PM IST
सार
Viral Video: बाइक पर महिला को बैठाकर ले जा रहा एक शख्स चलती अर्टिगा गाड़ी पर गुटखा थूक देता है। इससे गाड़ी का बोनट सफेद से रंगीन हो जाता है। यह देखकर गाड़ी चला रहे सरदारजी नाराज हो जाते हैं।
विज्ञापन
चलती गाड़ी पर गुटखा थूककर भाग रहा था बाइक सवार, सरदार जी ने ऐसा सिखाया सबक
- फोटो : Instagram
विस्तार
Viral Video: कई लोगों को आपने देखा होगा कि रास्ते में चलते वक्स किसी की गाड़ी पर गुटखा थूक देते हैं। इस पर किसी को गर्व नहीं हो सकता है, बल्कि यह जाहिलियत का परिचय देता है। गुटखा खाने से जानलेवा बीमारियां होने का खतरा रहता है, लेकिन अगर कोई गुटखा खा भी रहा है, तो ऐसी थूके जिससे कम गंदगी फैले। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं, तो बाइक चला रहे हैं, मुंह में पीक भरे रहते हैं और जहां मन किया वहां थूक देते हैं।
विज्ञापन
अब एक शख्स ने भी ऐसा कुछ ही किया, जो उसे महंगा पड़ गया। सरदार जी ने गाड़ी रोककर उसे अच्छे से सबक सिखाया, जो वो जीवन भर याद रखेगा। दरअसल, बाइक पर महिला को बैठाकर ले जा रहा एक शख्स चलती अर्टिगा गाड़ी पर गुटखा थूक देता है। इससे गाड़ी का बोनट सफेद से रंगीन हो जाता है। यह देखकर गाड़ी चला रहे सरदारजी नाराज हो जाते हैं। लेकिन मारपीट करने की जगह उसे वह हमेशा याद रहने लायक सबक सिखाते हैं।
विज्ञापन
अर्टिगा गाड़ी पर बाइक सवार गुटखा थूक देता है, लेकिन गाड़ी चला रहे सरदार जी उससे लड़ने की जगह अपना बोनट साफ करवाते हैं। गाड़ी साफ करने के बाद वह शख्स को समझाते है कि ‘तुम ऐसे गुटखा थूक रहे हो, किसी के ऊपर पड़ जाए, कोई लड़की हो, क्या करेगी वो?
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Harshi__Pandit__ UK 06 Uttarakhand (@harshitpandit3851)
Viral Video: तेंदुए को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हुआ खूंखार हमला, रॉड और लाठी लेकर घेरने गए जवानों का हुआ ये हश्र
सरकार गुटखा थूकने वाले शख्स से नाखूनों से गाड़ी का गुटखा साफ करवाते दिख रहे हैं। अच्छे से गाड़ी साफ करवाने के बाद ही सरदार जी उस शख्स को जाने देते हैं। इससे वीडियो बनाने वाला शख्स भी काफी प्रभावित होता है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Viral Video: तमिलनाडु में कार के साइड मिरर से निकला जिंदा सांप, फिर जो हुआ... वीडियो देख दंग रह गए लोग
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @harshitpandit3851 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन में बताया है कि सरदार जी ने जब तक साफ नहीं करा लिया, तब तक नहीं माने। इस वीडियो पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक शख्स ने लिखा है, गाड़ी वाला और साफ करने वाला दोनों ही अच्छे इंसान होंगे इसलिए प्यार मोहब्बत से दोनों ने मिलकर बातचीत खत्म की। दूसरे शख्स का कहना है कि लोग पान गुटखा खाना छोड़ दें तो आधा देश वैसे ही साफ हो जाएगा।