फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man Sets Up a Bed on Waterlogged Road and Sleeps Under a Mosquito Net, Viral Video Stuns Internet

Viral: सड़क पर भरा था पानी, युवक ने वहीं लगा ली मच्छरदानी और बिछा लिया बिस्तर, लोग बोले-ये क्या कर रहा है भाई?

Sat, 08 Aug 2026 09:19 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 08 Aug 2026 09:19 AM IST
सार

Video: बारिश से पानी से लबालब सड़क पर एक युवक ने मच्छरदानी लगाकर बिस्तर बिछा लिया और आराम से सोता नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने उसकी क्रिएटिविटी की तारीफ की तो कई यूजर्स ने इसे खतरनाक और लापरवाही भरा बताया।
 

विज्ञापन
Man Sets Up a Bed on Waterlogged Road and Sleeps Under a Mosquito Net, Viral Video Stuns Internet
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : इंस्टाग्रामprankstar_bunty

विस्तार

बारिश के दिनों में पानी से भरी सड़क देखकर ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि किसी तरह जल्दी से इसे पार किया जाए। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक ने इसी पानी को अपना बेडरूम बना लिया। सड़क पर पानी भरा है और उसी के बीच युवक ने मच्छरदानी लगाकर बिस्तर बिछा लिया। इसके बाद वह बड़े आराम से उस पर लेटकर सोता नजर आता है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद लोग अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। शुरुआत में सड़क पूरी तरह पानी से भरी दिखाई देती है। जहां कोई भी नॉर्मल इंसान जाने से भी बचेगा, वहीं युवक ने वहीं अपना ठिकाना बना लिया। उसने सड़क के बीच मच्छरदानी टांग रखी है और उसके अंदर बिस्तर पर आराम फरमाता दिखाई दे रहा है। पहली नजर में यह पूरा नजारा किसी मजेदार वीडियो जैसा लगता है। लेकिन कुछ सेकंड देखने के बाद सवाल भी उठता है कि आखिर युवक ने ऐसा करने की जरूरत क्यों महसूस की।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Bunty_star (@prankstar_bunty)

विज्ञापन
विज्ञापन



 किसी को मजेदार लगा तो किसी ने बताया खतरनाक
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स ने युवक के अंदाज को मजेदार बताया। किसी ने उसकी क्रिएटिविटी की तारीफ की तो किसी ने मजाक में कहा कि शायद बारिश के मौसम में उसे सबसे सस्ता बेडरूम मिल गया है। एक यूजर ने यह तक कहा कि मच्छरों से बचने का इंतजाम तो कर लिया, लेकिन बाकी खतरों का क्या?


कई लोगों को लगा बुरा
यही बात कई दूसरे लोगों को भी परेशान कर रही है। उनका कहना है कि बारिश का जमा पानी ऊपर से भले ही नॉर्मल दिखाई दे, लेकिन उसके नीचे कई तरह के खतरे छिपे हो सकते हैं। सड़क पर गड्ढे या खुले मैनहोल हों तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा फिसलन और बिजली के करंट का खतरा भी रहता है।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने की होड़ को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि लोग कभी-कभी वायरल होने के चक्कर में अपनी सुरक्षा तक भूल जाते हैं। ऐसी हरकतों को देखकर दूसरे लोग भी उनकी नकल कर सकते हैं और मामला गंभीर हो सकता है। फिलहाल वीडियो में युवक ऐसा क्यों कर रहा है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं जरूर अलग-अलग हैं, लेकिन एक बात साफ है कि पानी से भरी सड़क पर इस तरह सोना मजाक नहीं, बल्कि जोखिम भरा कदम हो सकता है। इसलिए सोशल मीडिया पर कोई भी अतरंगी वीडियो देखकर उसे दोहराने से पहले अपनी सुरक्षा के बारे में जरूर सोचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed