Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man gets paid to sleep inside moving van indonesia viral video Mattress company marketing campaigns

Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हुआ ड्रीम जॉब का अनोखा वीडियो, जहां बस सोने के लिए मिलती है सैलरी

Fri, 29 May 2026 12:43 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 29 May 2026 12:43 PM IST
सार

Man Gets Paid To Sleep: इंडोनेशिया से अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को चलती गाड़ी में आराम से सोते हुए देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि वह किसी होटल या घर में नहीं, बल्कि शहर की सड़कों पर दौड़ रही एक वैन के अंदर गहरी नींद में सो रहा था। 

विज्ञापन
Man gets paid to sleep inside moving van indonesia viral video Mattress company marketing campaigns
इस नौकरी में सिर्फ सोने के मिलते हैं पैसे! - फोटो : AI

विस्तार

Man Gets Paid To Sleep Inside Moving Van: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सुकून भरी नींद किसी लग्जरी से कम नहीं रह गई है। लोग दिनभर काम के बोझ, डेडलाइन और टारगेट्स के बीच उलझे रहते हैं और रात को बस कुछ घंटों की चैन की नींद के लिए तरसते हैं। लेकिन जरा सोचिए, अगर किसी को सिर्फ सोने के लिए ही सैलरी मिलने लगे तो? यह सुनकर भले ही आपको मजाक लगे, लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस अजीबोगरीब ‘ड्रीम जॉब’ की झलक दिखा रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है।

विज्ञापन


यह अनोखा मामला इंडोनेशिया से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को चलती गाड़ी में आराम से सोते हुए देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि वह किसी होटल या घर में नहीं, बल्कि शहर की सड़कों पर दौड़ रही एक वैन के अंदर गहरी नींद में सो रहा था। वीडियो देखते ही लोग हैरान रह गए और फिर इस ‘सोने वाली नौकरी’ को लेकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट करने लगे।
विज्ञापन


9 घंटे सोने के लिए मिलते हैं पैसे
वीडियो में नजर आ रही वैन बाहर से बिल्कुल सामान्य दिखती है, लेकिन जैसे ही कैमरा उसके पीछे जाता है, पूरा माहौल बदल जाता है। सीटों की जगह एक बड़ा, आरामदायक बिस्तर लगाया गया है, जिस पर एक शख्स कंबल ओढ़कर आराम से सो रहा है। हैरानी की बात यह है कि बाहर का ट्रैफिक, हॉर्न और शोर-शराबा भी उसकी नींद में कोई खलल नहीं डाल पा रहा। वह पूरी तरह सुकून में डूबा नजर आता है। वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि उस व्यक्ति को रोज करीब 9 घंटे इसी तरह सोने के लिए पैसे दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, यह पूरा आइडिया इंडोनेशिया की एक मैट्रेस कंपनी के मार्केटिंग कैंपेन का हिस्सा है। कंपनी ने अपने गद्दों की आरामदायक क्वालिटी को अनोखे तरीके से दिखाने के लिए यह कॉन्सेप्ट तैयार किया। उनका मकसद यह बताना था कि उनके मैट्रेस इतने आरामदायक हैं कि कोई भी इंसान चलती गाड़ी में भी बेफिक्र होकर गहरी नींद ले सकता है। कंपनी का यह अनोखा प्रयोग सोशल मीडिया पर छा गया और लोगों ने इसे ‘दुनिया की सबसे आरामदायक नौकरी’ तक बता दिया।


देखें वीडियो
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Kingdom Of News (@thekingdomofnews)




इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thekingdomofnews नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स ने इस पर जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा कि ऐसी नौकरी मिल जाए तो तुरंत अप्लाई कर दूं, तो किसी ने मजाक में कहा कि वह बचपन से ही इस काम में एक्सपर्ट है। कई लोगों ने इसे तनाव भरी जिंदगी पर एक मजेदार कटाक्ष भी बताया।

Sargasso Sea: दुनिया का इकलौता बिना किनारों वाला समंदर, रहस्यमयी सागर जहां खो जाते थे जहाज
Youngest Politician: पढ़ने-खेलने की उम्र में बना दमदार पॉलिटिशियन, नाइजीरिया में मचा हंगामा
Viral: 4 साल के ‘छोटे वैभव’ ने गली क्रिकेट में मचाया धमाल, बड़े शॉट्स लगाकर नन्हे खिलाड़ी ने जीता दिल
Apple Mystery: आखिर पानी में तैरता क्यों है सेब? जानिए इसके पीछे का साइंस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed