फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man Enters Womens Coach in Delhi Metro Viral Video Raises Questions Over Rule Enforcement

दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में फिर घुसा पुरुष, सिक्योरिटी के टोकने पर भी नहीं माना, वायरल वीडियो ने उठाए सवाल

Sat, 10 Oct 2026 11:13 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 10 Oct 2026 11:13 AM IST
सार

Viral Video: दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में पुरुष यात्री के घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो शेयर करने वाली महिला का दावा है कि सिक्योरिटी के टोकने के बाद भी पुरुष कई स्टेशन तक कोच में मौजूद रहा। इस घटना ने महिला कोच के नियमों के पालन पर सवाल खड़े किए हैं।
 

विज्ञापन
Man Enters Womens Coach in Delhi Metro Viral Video Raises Questions Over Rule Enforcement
महिला कोच में पुरुष को देख भड़कीं यात्री - फोटो : इंस्टाग्राम@imranpatel2001

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग कोच बनाया गया है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के सफर कर सकें। लेकिन जब इसी कोच में पुरुष यात्री घुस जाते हैं और बाहर निकलने को तैयार नहीं होते तो सवाल उठना लाजिमी है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। एक महिला ने वीडियो शेयर कर दावा किया है कि एक पुरुष दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में चढ़ गया और कई स्टेशन गुजरने के बाद भी बाहर नहीं निकला। महिला का कहना है कि सिक्योरिटी के टोकने के बाद भी वह वहीं खड़ा रहा। इस घटना के बाद यात्रियों ने महिला कोच के नियमों और उनके पालन को लेकर सवाल उठाए हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


 इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में महिलाओं के बीच एक पुरुष खड़ा नजर आ रहा है। वीडियो शेयर करने वाली महिला सिमरन पटेल ने दावा किया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उनके मुताबिक महिला कोच में अक्सर एक या एक से ज्यादा पुरुष यात्री घुस जाते हैं। उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को टैग करते हुए सवाल किया कि आखिर इस समस्या को रोकने के लिए क्या किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद महिला कोच में नियमों के पालन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sim Sim (@simranpatel2001)

विज्ञापन
विज्ञापन



सिक्योरिटी के टोकने पर भी नहीं उतरा पुरुष
सिमरन पटेल के मुताबिक वह खुद उसी कोच में मौजूद थीं, जिसमें पुरुष यात्री चढ़ा था। उन्होंने माना कि हो सकता है कि वह गलती से महिला कोच में चढ़ गया हो। लेकिन उनका कहना है कि कई स्टेशन गुजरने के बाद भी वह नहीं उतरा। सिमरन ने दावा किया कि सिक्योरिटी के डांटने के बावजूद वह कोच में ही खड़ा रहा।


महिला कोच में पुरुषों की एंट्री पर क्या है नियम?
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में पुरुष यात्रियों का सफर करना नियमों के खिलाफ है। ऐसे मामले में 250 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके बावजूद महिला कोच में पुरुषों के पहुंचने की शिकायतें सामने आती रहती हैं।

शिकायत के लिए क्या कर सकती हैं महिलाएं?
महिला कोच में किसी पुरुष यात्री के मौजूद होने पर महिलाएं मेट्रो के सुरक्षाकर्मियों से शिकायत कर सकती हैं। जरूरत पड़ने पर मेट्रो के निर्धारित हेल्पलाइन और आधिकारिक शिकायत माध्यमों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में खुद विवाद बढ़ाने के बजाय सुरक्षा कर्मचारियों की मदद लेना बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed