{"_id":"6ae80e360ff94d1fb30f5a63","slug":"man-earns-rs-24-thousand-in-just-2-hours-selling-water-at-diljit-dosanjh-concert-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिलजीत के कॉन्सर्ट में पानी बेचकर चमकी युवक की किस्मत, 2 घंटे में कर डाली 24 हजार की बिक्री","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दिलजीत के कॉन्सर्ट में पानी बेचकर चमकी युवक की किस्मत, 2 घंटे में कर डाली 24 हजार की बिक्री
Mon, 02 Nov 2026 09:45 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:45 AM IST
सार
Viral Video: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर पानी की बोतलें बेचकर एक युवक ने महज दो घंटे में 24 हजार रुपये की बिक्री की। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग उसकी कमाई देखकर हैरान हैं, तो कुछ ने महंगे दाम पर पानी बेचने को लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
दो घंटे में बेच डालीं सैकड़ों पानी की बोतलें
- फोटो : इंस्टाग्राम@dhandhaonground
विस्तार
किसी भी बड़े इवेंट में हजारों लोगों की भीड़ जुटती है। ऐसे में लोगों को खाने-पीने की चीजों की जरूरत भी पड़ती है। खासकर गर्मी हो या लंबा कार्यक्रम, पानी की बोतल की मांग काफी बढ़ जाती है। कुछ लोग इसी जरूरत को कमाई का मौका बना लेते हैं। अब ऐसा ही एक मामला पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से सामने आया है। यहां एक युवक ने महज दो घंटे में पानी की बोतलें बेचकर 24 हजार रुपये की बिक्री कर डाली। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद कई लोग उसके बिजनेस करने के तरीके की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग कीमत को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
दो घंटे में बेच डालीं सैकड़ों पानी की बोतलें
इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में युवक खुद अपनी कमाई के बारे में बता रहा है। वह बताता है कि दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर के दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान उसे पानी बेचने का अच्छा मौका मिला। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर फैन्स की भारी भीड़ जमा थी। ऐसे में लोगों को पानी की जरूरत थी। युवक के मुताबिक, उसने कॉन्सर्ट के बाहर पानी की बोतलें बेचीं और देखते ही देखते उसकी बिक्री 24 हजार रुपये तक पहुंच गई। वीडियो में वह बताता है कि उसने करीब 40 पैकेट पानी बेचा। एक पैकेट में 12 बोतलें थीं। इस हिसाब से उसने कुल 480 बोतलें बेचीं। हर बोतल 50 रुपये में बेची गई, जिससे दो घंटे में 24 हजार रुपये की बिक्री हुई।
विज्ञापन
इतने का हुआ मुनाफा
हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस कमाई का हिसाब भी लगाया। एक यूजर ने बताया कि अगर एक बोतल 13 रुपये में खरीदी गई थी और उसे 50 रुपये में बेचा गया, तो 480 बोतलों की कुल खरीद कीमत 6,240 रुपये होगी। इस हिसाब से दूसरे खर्चों को छोड़कर करीब 17,760 रुपये का मुनाफा बनता है। यानी 24 हजार रुपये की बिक्री और मुनाफे में अंतर है।
किसी ने की तारीफ तो किसी ने उठाए सवाल
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने युवक की मेहनत और मौके को पहचानने की समझदारी की तारीफ की। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि कॉन्सर्ट में पानी की बोतल इतनी महंगी कीमत पर बेचना ठीक नहीं है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'भाई मैंने आपसे एक बोतल खरीदी और मैं आपके वीडियो में तीन बार हूं। मैंने भी प्रॉफिट कमा लिया।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि अब अगली बार वह भी यही काम करने आएगा। एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसे ही चार-पांच कॉन्सर्ट करने के बाद मनाली घूमने के टिकट पक्के हो जाएंगे। कुछ लोगों ने कमाई के हिसाब पर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि 24 हजार रुपये की बिक्री हुई है, इसे पूरा मुनाफा नहीं कह सकते। वहीं, एक अन्य यूजर ने एमआरपी से ज्यादा कीमत पर पानी बेचने को लेकर आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की।
30 अक्तूबर को हुआ था दिलजीत का दिल्ली कॉन्सर्ट
बता दें कि दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट 30 अक्तूबर 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में करीब 70 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया गया। इतनी बड़ी भीड़ के बीच खाने-पीने की चीजों की मांग बढ़ना स्वाभाविक है। यही वजह रही कि युवक को पानी बेचने का अच्छा मौका मिल गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी पहाड़ों में मैगी बेचकर कमाई करने वाले एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब दिलजीत के कॉन्सर्ट में पानी बेचकर हुई इस कमाई ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

View this post on Instagram