फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man Charged With Fraud After Dating 35 Women at Once to Get Birthday Presents Japan Takashi Miyagawa

कैसी मोहब्बत: 35 गर्लफ्रेंड संग एक साथ डेट, एक गलती पड़ी भारी, जानें कैसे फंसा 'रोमियो'

Sun, 25 Apr 2021 09:26 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 25 Apr 2021 09:26 AM IST
सार

प्यार...इश्क और मोहब्बत...ये चंद लफ्ज जब जुबां पर होते हैं तो इनकी रूमानियत में उलझा शख्स इस दुनिया में अपना ही होश नहीं संभाल पाता। वैसे भी कहा जाता है कि हर किसी को मोहब्बत जिंदगी में महज एक दफा होती है, लेकिन चंद लोग ऐसे भी होते हैं, जो इन खुशनुमा पलों से कई बार दो-चार हो जाते हैं। लेकिन अब एक ऐसा रोमियो सामने आया है, जिसने एक-दो नहीं, बल्कि पूरी 35 लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। उनसे लगातार तोहफे भी लिए और किसी को शक तक नहीं होने दिया। ...लेकिन उसे एक गलती भारी पड़ गई। क्या थी वह गलती और कैसे उस रोमियो का सच उसकी सारी 'जूलियट' के सामने आया, जानते हैं इस रिपोर्ट में...

विज्ञापन
Man Charged With Fraud After Dating 35 Women at Once to Get Birthday Presents Japan Takashi Miyagawa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्यार...इश्क और मोहब्बत...ये चंद लफ्ज जब जुबां पर होते हैं तो इनकी रूमानियत में उलझा शख्स इस दुनिया में अपना ही होश नहीं संभाल पाता। वैसे भी कहा जाता है कि हर किसी को मोहब्बत जिंदगी में महज एक दफा होती है, लेकिन चंद लोग ऐसे भी होते हैं, जो इन खुशनुमा पलों से कई बार दो-चार हो जाते हैं। लेकिन अब एक ऐसा रोमियो सामने आया है, जिसने एक-दो नहीं, बल्कि पूरी 35 लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। उनसे लगातार तोहफे भी लिए और किसी को शक तक नहीं होने दिया। ...लेकिन उसे एक गलती भारी पड़ गई। क्या थी वह गलती और कैसे उस रोमियो का सच उसकी सारी 'जूलियट' के सामने आया, जानते हैं इस रिपोर्ट में...

विज्ञापन


आपने एक वक्त में एक या दो गर्लफ्रेंड वाले कई मामले देखे और सुने होंगे, लेकिन अगर कहा जाए कि एक शख्स एक ही वक्त में 35 गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा है, तो आपका रिएक्शन हैरान करने वाला होगा। आप चौंकिए मत हाल ही जापान से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक शख्स एक ही समय पर 35 गर्लफेंड को डेट कर रहा था।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने एक ही समय में 35 अलग-अलग महिलाओं के साथ संबंध रखने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स की पहचान 39 वर्षीय ताकाशी मियागावा के तौर पर की गई। इस मामले का खुलासा भी बड़े ही दिलचस्प तरीके से हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं शुरू हुआ सिलसिला
रिपोर्ट के मुताबिक, ताकाशी मियागावा की पहली गर्लफ्रेंड ने उसे गिफ्ट दिए, तो उसे बड़ा ही स्पेशल और अच्छा महसूस हुआ। इकसे बाद उसका गिफ्ट लेने की लालसा बढ़ती गई। गिफ्ट के चक्कर में उसने नई-नई गर्लफ्रेंड्स बनानी शुरू कर दी। कुछ ही दिनों में ये आकंड़ा 35 पहुंच गया। इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि उसने किसी भी पुरानी गर्लफ्रेंड को छोड़ा भी नहीं। वो सभी को एक साथ डेट करता रहा। 

सबके साथ मनाया बथर्ड और लिए महंगे-महंगे गिफ्ट

ताकाशी मियागावा ने अपनी सभी गर्लफ्रेंड्स को जन्मदिन अलग-अलग बताया। किसी को 22 फरवरी, तो किसी को 7 अप्रैल, किसी को 19 जुलाई, तो किसी को 21 दिसंबर सभी को अपनी बर्थडे अलग अलग बताया। जबकि उसका वास्तविक बर्थडे 14 नवंबर को आता है। लेकिन सबको अलग-अलग तारीख बताकर सभी महिलाओं के साथ अलग-अलग दिन पार्टी की और महंगे-महंगे गिफ्ट लिए।

पहले प्राफेशन और फिर पर्सनल रिश्ते बनाता था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ताकाशी मियागावा एक पार्ट टाइम वर्कर है, जो घर-घर जाकर सामानों को बेचता है। मियागावा इन सभी महिलाओं से एक मार्केटिंग कंपनी के जरिए मिला। उसने इन महिलाओं को अपने सामाना बेचे और बाद में इन सभी महिलाओं एक-एक कर अपनी गर्लफ्रेंड बनाता गया। 

ऐसे हुआ खुलासा

एक दिन एक महिला को मियागावा से धोखा मिलने का कुछ अहसास हुआ, तो उसने पुलिस के पास जाकर शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इसके बाद मियागावा की एक-एक करके 35 गर्लफ्रेंड्स सामने आईं। इनमें से लगभग सभी महिलाएं सिंगल हैं। आरोपी लड़कियों के सामने अपने प्यार का झूठा इजहार कर शादी का झांसा देकर उन्हें फंसाता था। फिलहाल अब वो पुलिस की गिरफ्त में है। मीडिया ने भी उसे 'जापानी रोमियो' नाम दिया है।

पुलिस ने बताया कि इन सभी महिलाओं ने मियागावा को एक से बढ़कर एक महंगे गिफ्ट्स दिए हैं। इनमें कपड़े, कई महंगे सामान, गाड़ी और कैश शामिल है। आरोपी के पास रहने का अपना कोई निश्चित ठिकाना तक नहीं है। पुलिस ने उस पर 35 महिलाओं को शादी का धोखा देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed