{"_id":"6ae570544c19a5a86f065cd1","slug":"man-attempts-21-km-govardhan-parikrama-on-his-head-video-goes-viral-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: पैरों से नहीं, सिर के बल कर रहा गोवर्धन की परिक्रमा, शख्स का अनोखा अंदाज देख लोग हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वायरल वीडियो: पैरों से नहीं, सिर के बल कर रहा गोवर्धन की परिक्रमा, शख्स का अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
Sat, 31 Oct 2026 10:06 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:06 AM IST
सार
Viral Video: मथुरा के गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा एक शख्स सिर के बल पूरी करने की कोशिश कर रहा है। कैप्टन पूरण सिंह नाम के इस शख्स ने रोजाना 600 मीटर चलने का लक्ष्य रखा है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सिर के बल चलकर पूरी करेगा 21 किलोमीटर की परिक्रमा
- फोटो : एक्स@ captain.puransingh
विस्तार
भगवान के प्रति आस्था दिखाने के कई तरीके आपने देखे होंगे। कोई पैदल लंबी यात्रा करता है तो कोई दंडवत प्रणाम करते हुए मंदिर तक पहुंचता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी को सिर के बल परिक्रमा करते देखा है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा सिर के बल करते नजर आ रहा है। उसका यह अनोखा अंदाज देखकर लोग हैरान हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
कौन है सिर के बल परिक्रमा करने वाला शख्स?
सिर के बल गोवर्धन परिक्रमा कर रहे इस शख्स का नाम कैप्टन पूरण सिंह बताया जा रहा है। वह करीब 21 किलोमीटर लंबी गोवर्धन परिक्रमा शीर्षासन करते हुए पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। यानी वह पैरों से चलने के बजाय सिर और हाथों के सहारे आगे बढ़ रहे हैं। उनका यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
रोजाना 600 मीटर परिक्रमा करने का लक्ष्य
वीडियो में पूरण सिंह सड़क पर सिर के बल आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपनी यात्रा दान घाटी मंदिर से शुरू की है। वह रोज सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच परिक्रमा के लिए निकलते हैं। उनका लक्ष्य हर दिन लगभग 600 मीटर की दूरी तय करना है। वह एक बार में लगातार आगे नहीं बढ़ते, बल्कि हर 100 मीटर के बाद कुछ देर आराम करते हैं। इस दौरान वह योग भी करते रहते हैं।
चौथे दिन तक तय कर चुके थे इतनी दूरी
वीडियो में बताया गया है कि यात्रा के चौथे दिन तक पूरण सिंह करीब 1800 मीटर की दूरी पूरी कर चुके थे। 21 किलोमीटर की पूरी परिक्रमा उनके लिए आसान नहीं है। यही वजह है कि वह रोजाना तय लक्ष्य के मुताबिक आगे बढ़ रहे हैं। उनकी इस अनोखी यात्रा को देखने के लिए आसपास के लोग भी पहुंच रहे हैं। कई लोग उनके इस प्रयास को देखकर हैरानी जता रहे हैं।
अब अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी
वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि कैप्टन पूरण सिंह चार घंटे तक हेडस्टैंड यानी सिर के बल खड़े रहने का लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड बना चुके हैं। बताया जा रहा है कि गोवर्धन परिक्रमा पूरी करने के बाद वह अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में हैं। इस बार उनका लक्ष्य 4 घंटे 30 मिनट तक सिर के बल खड़े रहने का है। फिलहाल उनका यह अनोखा प्रयास सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
बिजली का करंट लगा तो लाइन में खड़े सभी लोग गिरे धड़ाम, इलेक्ट्रिकल ट्रेनिंग का वीडियो देख छूट जाएगी हंसी