{"_id":"6a755c37693017cd00018d10","slug":"loyal-dog-tommy-dies-after-killing-cobra-while-saving-his-family-video-goes-viral-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: वफादारी की ऐसी मिसाल देख भर आएंगी आंखें, कोबरा को मारकर खुद शहीद हो गया पालतू कुत्ता","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: वफादारी की ऐसी मिसाल देख भर आएंगी आंखें, कोबरा को मारकर खुद शहीद हो गया पालतू कुत्ता
Fri, 07 Aug 2026 09:47 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:47 AM IST
सार
Video: एक पालतू कुत्ते टॉमी ने घर के बाहर पहुंचे जहरीले कोबरा से अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बहादुरी से मुकाबला किया। उसने सांप को मार गिराया, लेकिन कई बार डसे जाने के कारण करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग टॉमी की वफादारी को सलाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांप के सामने पहुंच गया कुत्ता
- फोटो : X @AnathNagrik
विस्तार
कुत्तों की वफादारी के किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं जो इस रिश्ते की गहराई को शब्दों से कहीं आगे साबित कर देती हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है। इसमें टॉमी नाम का एक पालतू कुत्ता अपने परिवार पर मंडराए खतरे के सामने दीवार बनकर खड़ा हो जाता है। उसने जहरीले कोबरा का डटकर सामना किया और आखिरकार उसे मार गिराया, लेकिन इस बहादुरी की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। तो आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार तड़के हुई। देर रात घर के बाहर अचानक एक बड़ा कोबरा पहुंच गया। सबसे पहले टॉमी की नजर उस पर पड़ी। खतरे को भांपते ही वह लगातार तेज आवाज में भौंकने लगा। शुरुआत में परिवार के लोग उसकी बेचैनी की वजह नहीं समझ पाए, लेकिन जब भौंकना लगातार जारी रहा तो वे घर से बाहर निकलकर देखने पहुंचे।
विज्ञापन
सांप के सामने पहुंच गया कुत्ता
बाहर का सीन देखकर सभी दंग रह गए। घर के सामने फन फैलाकर बैठा कोबरा किसी भी समय हमला कर सकता था। ऐसे में टॉमी ने एक पल की भी देर नहीं की। वह सीधे सांप के सामने पहुंच गया और उसे परिवार के करीब आने से रोकने लगा।
विज्ञापन
कोबरा से लड़ते हुए शहीद हो गया कुत्ता pic.twitter.com/W53p2q0QRu
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) August 4, 2026
कोबरा भी कर देता है पलटवार
वायरल वीडियो में दोनों के बीच जबरदस्त संघर्ष दिखाई देता है। टॉमी पूरी ताकत से कोबरा पर झपटता है, कभी उसे मुंह से पकड़ने की कोशिश करता है तो कभी उसे दूर धकेलने की। दूसरी ओर कोबरा भी लगातार पलटवार करता है और कई बार टॉमी को डस लेता है। काफी देर तक चली इस भिड़ंत के बाद आखिरकार टॉमी ने कोबरा को मार गिराया।
टॉमी को कोबरा ने काटा
हालांकि यह जीत ज्यादा देर तक खुशी नहीं दे सकी। लड़ाई के दौरान कोबरा कई बार टॉमी को काट चुका था और जहरीला जहर उसके शरीर में फैल चुका था। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे बाद जहर का असर इतना बढ़ गया कि टॉमी ने दम तोड़ दिया।
टॉमी की हो जाती है मौत
टॉमी की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। उनके लिए वह केवल एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का अहम सदस्य था, जिसने आखिरी सांस तक अपने लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स टॉमी की बहादुरी, वफादारी और त्याग को सलाम कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इंसानों का सबसे सच्चा साथी आखिर क्यों कुत्ते को कहा जाता है, यह घटना उसकी सबसे बड़ी मिसाल है।