Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Leopard Attacks Villagers in Karan Kheda 9 Injured in Fierce Encounter

फूलों के खेत में छिपा बैठा था तेंदुआ, एक के बाद एक 9 लोगों पर किया हमला, गांव में मचा हड़कंप

Thu, 26 Nov 2026 09:27 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 26 Nov 2026 09:27 AM IST
सार

Viral Video: महाराजपुर के करनखेड़ा गांव में फूलों के खेत में घुसे तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। अपने साथी को बचाने पहुंचे लोग भी उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में नौ लोग घायल हो गए, जबकि गांव में अफरा-तफरी मच गई।
 

विज्ञापन
Leopard Attacks Villagers in Karan Kheda 9 Injured in Fierce Encounter
फूलों के खेत में घुसा था तेंदुआ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जंगली जानवरों का सामना हो जाए तो अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं। खासकर जब सामने तेंदुए जैसा खूंखार जानवर हो तो जान बचाना ही सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। उत्तर प्रदेश के महाराजपुर के करनखेड़ा गांव में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां फूलों के खेत में घुसे एक तेंदुए ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते हालात ऐसे हो गए कि गांव में अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए के हमले में कुल नौ लोग घायल हो गए। वहीं, एक ग्रामीण ऐसा भी था, जो उसके हमले से बाल-बाल बच गया। तो आज की खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


फूलों के खेत में घुसा था तेंदुआ
जानकारी के मुताबिक तेंदुआ करनखेड़ा गांव में एक फूलों के खेत में घुस गया था। खेत में उसकी मौजूदगी का पता चलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। इसी दौरान तेंदुए ने अचानक लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेंदुए के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक शख्स तेंदुए के हमले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


साथी को बचाने पहुंचे लोग भी बने निशाना
बताया जा रहा है कि जब एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला किया, तो उसे बचाने के लिए दूसरे लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को लगा कि वे मिलकर अपने साथी को तेंदुए से बचा लेंगे, लेकिन जानवर ने उन पर भी हमला कर दिया। इस तरह एक के बाद एक कई लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना में कुल नौ ग्रामीण घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी
तेंदुए के हमले की खबर फैलते ही गांव के दूसरे लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। कई ग्रामीण अपने साथ लाठी-डंडे लेकर आए थे। हालांकि, तेंदुए के आक्रामक रुख को देखकर वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कोई अपनी जान बचाने के लिए भागता नजर आया तो कोई दूसरों को सुरक्षित निकालने की कोशिश करता रहा। अचानक हुए इस हमले से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस घटना ने ग्रामीणों को डरा दिया है। फूलों के खेत में तेंदुए की मौजूदगी और उसके हमले से लोग सहमे हुए हैं। नौ लोगों के घायल होने के बाद गांव में इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि तेंदुआ कहीं दोबारा किसी पर हमला न कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed