फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विमानों का सबसे बड़ा 'कब्रिस्तान', जहां रखे हैं 4000 से अधिक हवाई जहाज और अंतरिक्ष यान

Sat, 21 Mar 2020 10:52 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 21 Mar 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Largest cemetery of planes boneyard or aircraft graveyard in Tucson
विमानों का सबसे बड़ा 'कब्रिस्तान' - फोटो : Social media

आपने बड़े से बड़े कब्रिस्तान की बात सुनी होगी, जहां लाखों लोग दफ्न हैं, लेकिन क्या कभी सुना है कि विमानों के भी कब्रिस्तान होते हैं। जी हां, अमेरिका में एक ऐसी जगह है, जिसे दुनिया में सैन्य विमानों के सबसे बड़े कब्रिस्तान के रूप में जाना जाता है। यहां चार हजार से अधिक बेकार हो चुके सैन्य विमान रखे गए हैं। इसके अलावा विमानों के इस कब्रिस्तान में कई अंतिरक्ष यान भी रखे हुए हैं। 

Largest cemetery of planes boneyard or aircraft graveyard in Tucson
विमानों का सबसे बड़ा 'कब्रिस्तान' - फोटो : Social media

विमानों का सबसे बड़ा कब्रिस्तान एरिजोना के टक्सन रेगिस्तान में है, जो करीब 2600 एकड़ में फैला हुआ है। यह आकार में लगभग 1400 फुटबॉल के मैदानों के बराबर है। यह जगह 'बोनयार्ड' के नाम से मशहूर है। साल 2010 में गूगल अर्थ ने पहली बार इस जगह की साफ तस्वीरें जारी की थी। 

Largest cemetery of planes boneyard or aircraft graveyard in Tucson
विमानों का सबसे बड़ा 'कब्रिस्तान' - फोटो : Social media

यहां रखे गए विमानों में नए से लेकर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किए गए विमान तक शामिल हैं। शीत युद्ध के समय का बम वर्षक विमान बी-52 भी इस कब्रिस्तान में रखा हुआ है। बी-52 विमान को साल 1990 में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हुए एसएएलटी निशस्त्रिकरण समझौते के बाद अमेरिका ने अपने बेड़े से हटा दिया गया था। इसके अलावा यहां एफ-14 विमान भी रखे हुए हैं, जिसे हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'टॉप गन' में दिखाया गया है। इस विमान को अमेरिकी नौसेना ने साल 2006 में अपने बेड़े से हटा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Largest cemetery of planes boneyard or aircraft graveyard in Tucson
विमानों का सबसे बड़ा 'कब्रिस्तान' - फोटो : Social media

अमेरिका का 309वां एयरोस्पेस मेंटेनेंस एंड रीजनरेशन ग्रुप विमानों के सबसे बड़े कब्रिस्तान की देखभाल करता है और यहां आने वाले विमानों की मरम्मत करता है। साथ ही उनमें से कुछ विमानों को वह उड़ने लायक भी बना देता है। यहां पुराने विमानों के इंजन सहित बाकी के कल-पुर्जे सहेज कर रखे जाते हैं और उन्हें कम कीमत पर बेच दिया जाता है। अमेरिकी सरकार ने दूसरे देशों को भी यहां से पुराने कल-पुर्जे और विमान खरीदने की छूट दे रखी है। 

विज्ञापन
Largest cemetery of planes boneyard or aircraft graveyard in Tucson
विमानों का सबसे बड़ा 'कब्रिस्तान' - फोटो : Social media

विमानों के सबसे बड़े कब्रिस्तान यानी 'बोनयार्ड' की स्थापना द्वितीय विश्वयुद्ध के ठीक बाद की गई थी। असल में इस जगह को इसकी ऊंचाई और शुष्क परिस्थितियों को ध्यान में रख कर चुना गया था, क्योंकि ऐसी जगहों पर विमानों को बाहर रखने पर भी वो जल्दी खराब नहीं होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed