{"_id":"69df7f620fe1158778028e9f","slug":"landlord-start-threatening-for-fir-after-female-friend-visited-the-flat-kolkata-man-posted-on-internet-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral: फ्लैट में महिला मित्र ने इस्तेमाल किया वॉशरूम, मकान मालिक ने लड़के के पापा को किया फोन और दी ये धमकी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: फ्लैट में महिला मित्र ने इस्तेमाल किया वॉशरूम, मकान मालिक ने लड़के के पापा को किया फोन और दी ये धमकी
Wed, 15 Apr 2026 05:37 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:37 PM IST
सार
Viral News: कोलकाता से एक खबर सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां पर एक शख्स की महिला मित्र आई थी और उसने उसका वाॅशरूम इस्तेमाल कर लिया। इसके बाद मकान मालिक ने उसे एफआईआर की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
फ्लैट में महिला मित्र ने इस्तेमाल किया वॉशरूम, मकान मालिक ने लड़के के पापा को किया फोन और दी ये धमकी
- फोटो : Freepik
विस्तार
Viral News: शहरों में घर पर महिला मित्र का आना आम बात है। लेकिन आज भी कई लोग अपने घर पर महिला मित्र को लाने में हिचकिचाते हैं। यही कारण है कि कोलकाता एक घर में महिला मित्र के आने पर बवाल मच गया है। यहां पर रहने वाले एक शख्स की महिला मित्र उसके घर आई थी। हालांकि, लड़के को यह नहीं पता था कि उसके घर पर महिला मित्र के आने से इतना हंगमा हो जाएगा।
विज्ञापन
अर्नब डी साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट करके अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि घर पर कल रात मेरी दोस्ट आई हुई थी। उसे वॉशरूम जाना था, तो मैंने उसे अपना वॉशरूम इस्तेमाल करने को कहा। सिर्फ मुझसे यही गलती हो गई।
विज्ञापन
इस बात को सिर्फ अभी 5 मिनट भी नहीं हुए थे कि केयरटेकर ने मकान मालिक को फोन करके मेरी शिकायत कर दी। उसने बताया कि अर्नब के फ्लैट में लड़कियां आती हैं। इसके बाद मकान मालिक फोन किया, लेकिन अर्नब का फोन साइलेंट था। इसके बाद उसने अर्नब के पिता को फोन कर दिया और एफआईआर कराने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
Weird News: छोटी सर्जरी के दौरान निकाल दिया पूरा लिवर, मरीज की मौत के बाद डॉक्टर हुआ गिरफ्तार
अर्नब ने आगे लिखा कि सिर्फ 15 मिनट में इतना बवाल हो गया। मैं फोन उठाने के बाद से सभी को अपनी बात ही समझा रहा हूं। क्या एफआईआर करना इतना आसान है। शायद अब मुझे वकील की सहायता लेनी चाहिए। सोशल मीडिया पर लोगों का यह अपने आप में अनोखा मामला है। लोग अपनी-अपनी कहानियां भी बता रहे हैं।
Artemis: नासा का मास्टरप्लान, चांद पर इंसानी बेस बनाने की है योजना, जानिए दोबारा कब चंद्रमा पर उतरेगा इंसान
मकान मालिक ने अब मांगी माफी
अर्नब ने एक्स पर अपनी पोस्ट को शेयर किया है और लिखा है अपडेट। उन्होंने कहा कि मकान मालिक दुख जताया है। उसने कहा मैं कुछ ज्यादा ही बोल दिया था, लेकिन मुझे हिदायत दी है कि ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए।