{"_id":"69df685b9f02879fc306df74","slug":"weird-news-florida-doctor-arrested-wrong-organ-removed-surgery-death-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weird News: छोटी सर्जरी के दौरान निकाल दिया पूरा लिवर, मरीज की मौत के बाद डॉक्टर हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Weird News: छोटी सर्जरी के दौरान निकाल दिया पूरा लिवर, मरीज की मौत के बाद डॉक्टर हुआ गिरफ्तार
Wed, 15 Apr 2026 03:58 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:58 PM IST
सार
Weird News: अमेरिका के फ्लोरिडा से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक छोटी सी करनी थी, लेकिन डाॅक्टर ने मरीज का पूरा लिवर निकाल दिया।
विज्ञापन
डॉक्टर ने छोटी सी सर्जरी के दौरान मरीज का निकाल दिया पूरा लिवर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Weird News: इंसान को शरीर में कोई समस्या होती है, तो इलाज के लिए वो डॉक्टर के पास जाता है। लेकिन कभी-कभी डॉक्टर की लापरवाही की वजह से लोगों की जान तक चली जाती है। अब इन दिनों एक ऐसा ही मामला अमेरिका के फ्लोरिडा से सामने आया है। डॉक्टर ने मरीज के साथ ऐसा कांड जिसके बारे में किसी को अंदाजा नहीं होगा। दरअसल, डॉक्टर ने एक छोटी सर्जरी के दौरान मरीज का गलत अंग निकाल दिया है। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा के एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान मरीज का गलत अंग निकाल दिया। उस पर अब इस भयानक गलती के लिए कई आरोप लगाए गए हैं। वॉल्टन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने जानकारी दी है कि 44 साल के थॉमस शाक्नोव्स्की पर हत्या आरोप लगा है।
विज्ञापन
थॉमस शाक्नोव्स्की ने 70 साल के विलियम ब्रायन की तिल्ली (स्प्लीन) निकालने के लिए सर्जरी की, लेकिन उन्होंने ऑपरेशन कर उनका लिवर निकाल दिया था। इस गलती के कारण अलबामा के मरीज की ऑपरेशन टेबल पर ही ज्यादा खून बहने से मौत हो गई। इस गलती की वजह से डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Momos History: तिब्बत की ठंड से दिल्ली की गलियों तक, जानें 600 साल का मोमोज का सफर
ब्रायन को पेट के निचले बाएं हिस्से में दर्द था। इसके बाद वो मिरामार बीच के एसेंशन सेक्रेट हार्ट एमराल्ड कोस्ट अस्पताल में भर्ती हुए। डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि इस दौरान उसने उनको को सर्जरी कराने के मजबूर किया।
Video: दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है गाने पर लड़के ने किया गजब डांस, मूव्स और एक्सप्रेशन ने लूट ली महफिल
फ्लोरिडा पैनहैंडल घूमने गए ब्रायन
रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी पत्नी के साथ ब्रायन फ्लोरिडा पैनहैंडल घूमने के लिए आए थे। डॉक्टरों को ब्रायन की तिल्ली में समस्या होने का संदेह था। इसके कारण उन्होंने उनको अस्पताल में भर्ती कर लिया। लेकिन ब्रायन ने किसी भी तरह के ऑपरेशन से मना कर दिया और वो वापस घर जाना चाहते थे। डॉक्टर शाकनोव्स्की ने मरीज को तिल्ली निकालने के लिए मजबूर किया और वो मान गया।
Indian Railways Facts: क्या आप जानते हैं रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन के बीच का अंतर? यहां जानिए असली फर्क
डॉक्टर शाकनोव्स्की ने तिल्ली और लिवर में फर्क नहीं समझा और उसने मरीज का लिवर निकाल दिया। इसके कारण उनका बहुत ज्यादा खून बह गया। इसके कारण मरीज को कार्डियक अरेस्ट हो गया और मौत हो गई।