{"_id":"68b1b1f98d769333b208289b","slug":"korean-man-sings-zaalima-song-in-indian-brother-in-law-wedding-adorable-video-goes-viral-2025-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: कोरियन जीजू ने साले की शादी में गाया बॉलीवुड गाना, इंटरनेट पर मच गया तहलका, सुनकर करेंगे तारीफ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: कोरियन जीजू ने साले की शादी में गाया बॉलीवुड गाना, इंटरनेट पर मच गया तहलका, सुनकर करेंगे तारीफ
Fri, 29 Aug 2025 07:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 29 Aug 2025 07:28 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर कोरियन शख्स के गाने ने लोगों का दिल जीता लिया है। वीडियो को नेहा अरोड़ा नाम महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और लिखा था कि मेरे कोरियन पति ने मेरे भाई की शादी के लिए हिंदी गाना गाया।
विज्ञापन
कोरियन जीजू ने साले की शादी में गाया बॉलीवुड गाना
- फोटो : Instagram
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कोरियन शख्स के गाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह हिंदी गाना 'जालीमा' गाते नजर आ रहा है। शख्स अपने साले की शादी में यह गाना गा रहा है। वह दिल से और बहुत खुश होकर गाना गा रहा है। शादी में आए लोगों को गाना खूब पसंद आया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कोरियन शख्स के गाने ने लोगों का दिल जीता लिया है। वीडियो को नेहा अरोड़ा नाम महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और लिखा था कि मेरे कोरियन पति ने मेरे भाई की शादी के लिए हिंदी गाना गाया।
विज्ञापन
वीडियो में कोरियन शख्स का नाम जोंगसू ली है। वह फोन पर गाने के बोल देखकर गा रहे हैं। उनके हिंदी बोलने के अंदाज और उच्चारण को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों ने उनकी कोशिश की तारीफ की है कि उन्होंने हिंदी गाना बहुत ही अच्छा गाया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Video: मम्मी की सीट पर लेटा था क्यूट बेबी, मां ने पूछा- टिकट कहा है? मासूम के रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल
भारतीय गाने की धुन, ताल और इमोशन दुनियाभर में लोग पसंद करते हैं। कई बार लोग हिंदी नहीं समझते, फिर भी गाने की धुन और भाव से जुड़ जाते हैं। वीडियो को अभी तक 10 लाख लोगों ने देख लिया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों ने खुशी जताई और जोंगसू ली की गाने की तारीख की है। कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बहुत प्यारा और दिल को छू लेने वाला पल है।
Chandra Grahan 2025: सिर्फ सात दिन बाद लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानिए समय और तारीख, क्या भारत में आएगा नजर?
एक शख्स ने लिखा- यह सोशल मीडिया पर सबसे प्यारी चीज है। एक अन्य लिखा है कि उनकी आवाज सुनकर मैं असली गायक को भूल गया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।