फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   know about the mysterious temple of india

भारत के ऐसे मंदिर जहां पर भगवान की प्रतिमा को पसीना आने की हैं मान्यता

Mon, 23 Aug 2021 05:58 PM IST
शशि सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 23 Aug 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
know about the mysterious temple of india
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। जिनके बारे जानने के लिए लोगों के मन में हमेशा जिज्ञासा बनी रहती है। कई रहस्यों पर से पर्दा उठ जाता है तो वहीं कई ऐसे रहस्य हैं जिनके रहस्य केवल रहस्य ही बने हुए हैं।  भारत में भी कई ऐसी जगह हैं जो अपने आप में हमेशा से रहस्मय रही हैं। इनमें से बहुत सारी जगह लोगों की आस्था से जुड़ी हुई हैं। भारत के कई मंदिर है जिनके साथ कई रहस्य जुड़े हुए हैं। इन मंदिरों को लेकर बहुत सारी अजब-गजब मान्यताएं हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। भारत में ऐसे ही कुछ मंदिर में जिनको लेकर मान्यता है कि यहां पर भगवान कि प्रतिमा को पसीना आता है। जानते हैं इन मंदिरों के बारे में...

विज्ञापन


मध्यप्रदेश का मां काली मंदिर
मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित मां काली के मंदिर को लेकर भी लोगों में मान्यता है कि यहां पर माता की प्रतिमा को पसीना आता है। मान्यता के अनुसार माता को गर्मी बर्दाश्त नहीं होती हैं जिसके कारण उन्हें पसीना आता है इसलिए मंदिर में हमेशा एसी चलाई जाती है। जबलपुर में स्थित इस मंदिर की भव्य प्रतिमा को 600 साल पुराना माना जाता है। इसे गोंडवाना साम्राज्य के दौरान स्थापित किया गया था। जिसके बाद से यहां पर ये मान्यता प्रचलित है।
विज्ञापन

 



 

हिमाचल प्रदेश में भलेई माता के मंदिर में भारी संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं नवरात्रि के दिन में तो यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। इस मंदिर को लेकर लोगों में एक अजब मान्यता है कि यहां पर देवी की मूर्ति को पसीना आता है। माना जाता है कि जिस समय माता को पसीना आता है उस समय वहां उपस्थित भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। मंदिर में पूजा करने वाले पुजारियों का इस बारे में कहना है कि माता की मूर्ति इसी गांव में प्रकट हुई थी। जिसके बाद यहां पर मंदिर का निर्माण करवाया गया। 
 

तमिलनाडु में भगवान कार्तिकेय मुरुगा के सिक्क्कल सिंगारवेलावर मंदिर को लेकर भी लोगों में मान्यता है कि यहां पर भगवान की प्रतिमा को पसीना आता है। यहां पर हर वर्ष अक्टूबर से नबंवर के बीच एक पर्व का आयोजन होता है। इस दौरान वहां पर  भगवान सुब्रमण्य की पत्थर की मूर्ति से पसीना टपकता है और त्योहार की समाप्ति होते-होते पसीना भी कम होने लगता है। इस पर्व को लेकर मान्यता है कि इसे सुरापदमन नाम के राक्षस पर भगवान सब्रमण्य की विजय के रुप में मनाया जाता है। भगवान को आने वाले पसीने के लिए लोकप्रचलित है कि यह पसीना राक्षस को मारने के लिए उत्सुकता से इंतजार करते हुए भगवान सुब्रमण्य के क्रोध का प्रतीक है। इस पसीने का श्रद्धालुओं के ऊपर छिड़काव भी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed