स्कूटर को बचाने की कोशिश में यात्रियों से भरी पर्यटक बस पलटी, खतरनाक हादसे का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर केरल में हुए एक दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। यह हादसा इतना खतरनाक था कि देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के एर्नाकुलम जिले के कूथट्टुकुलम क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के कक्कूर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक पर्यटक बस स्कूटर से टकराने से बचने के लिए अचानक मोड़ ले लिया और अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद पेट्रोल पंप के परिसर में घुस गई। इस बस में शादी में आए मेहमान सवार थे। बताया जा रहा है कि इस गंभीर हादसे में 25 से 30 लोग घायल हुए हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कूथट्टुकुलम-पिरावम सड़क पर यह हादसा हुआ है। इसमें बस में शादी में करीब 35 लोग सवार थे। बाईं तरफ से एक स्कटूर आ रहा था, जो अचानक दाईं तरफ मुड़ गया। स्कूटर चालक ने इंडिकेटर नहीं दिया और न ही पीछे आने वाले वाहनों की जांच की। बस ड्राइवर ने स्कूटर से टकराने से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए और बस को दाईं तरफ मोड़ दिया। बारिश की वजह से सड़क गीली हो गई थी और बस फिसल गई। इसके बाद उसने नियंत्रण खो दिया और पेट्रोल पंप के पास पलट गई।
घायलों की हालत गंभीर
बस कंक्रीट बैरियर से जा टकरा गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। ईंधन डिस्पेंसर और पास में पेट्रोल भरवा रही कार सुरक्षित बच गई। एक अन्य स्कूटर सवार बस के पलटने के दौरान बाल-बाल बच गया।
यात्रियों में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
🚨 KERALA | TOURIST BUS OVERTURNS AFTER SWERVING TO AVOID SCOOTER
A tourist bus carrying a wedding party overturned after the driver reportedly swerved to avoid a scooter near Kakkoor in Koothattukulam, Ernakulam, Kerala.
The bus lost control and crashed into the side of a… pic.twitter.com/OBvWCm4frU— contentkikamii (@contentkikamii) August 27, 2026
नेपाल में आई विशानकारी बाढ़ में घिरा घर, बालकनी में चीखते लोग, वायरल वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
अजब-गजब: मुंबई मेट्रो ने दी इस बिल्ली को नौकरी! पद और काम जानकर हो जाएंगे हैरान
सीसीटीवी में कैद हो गई घटना
सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया, जिसमें देखा जा सकता है कि स्कूटर अचानक मुड़ता है। बस ड्राइवर बचाने की कोशिश करता है, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बस ड्राइवर की सतर्कता की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्कूटर चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है।