फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Kedarnath Yatra 70 year old sisters kedarnath trek inspiration Viral Video

Kedarnath Yatra: 70 की उम्र में फतह की केदारनाथ की चढ़ाई, बुजुर्ग बहनों का वीडियो लोगों को कर रहा प्रेरित

Tue, 28 Apr 2026 02:27 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Tue, 28 Apr 2026 02:27 PM IST
सार

Kedarnath Yatra: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो इसी सच्चाई को दिखा रहा है। इसमें 70 साल से ज्यादा उम्र की दो सगी बहनें, बिना किसी शिकायत के, मुस्कुराते हुए केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई पूरी करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Kedarnath Yatra 70 year old sisters kedarnath trek inspiration Viral Video
Viral Video - फोटो : instagram/girirajkumari_jhala

विस्तार

Kedarnath Yatra Viral Video: जिंदगी अक्सर हमें आईने की तरह सच दिखाती है, बस फर्क इतना है कि हम उसमें क्या देखना चाहते हैं। कोई अपनी उम्र, थकान और बहानों को देखता है और कोई उसी आईने में अपने जज्बे, सपनों और हौसलों की चमक। हममें से कई लोग 20–25 की उम्र में ही “कमर दर्द”, “बहुत थक गया हूं” जैसे डायलॉग्स दोहराने लगते हैं। दो मंजिल सीढ़ियां चढ़नी पड़ जाएं तो सांसें जवाब देने लगती हैं। लेकिन जरा सोचिए अगर कोई आपसे कहे कि 70 पार की दो बहनें बिना शिकवा किए मुस्कुराते हुए केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई पूरी कर गईं तो क्या आप मानेंगे?

विज्ञापन


बुजुर्ग बहनों का जुनून
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी सवाल का जवाब बनकर सामने आया है और ये हर उस इंसान को आईना दिखाता है जो अपने सपनों को “सही वक्त” के इंतजार में टालता रहता है। इस वीडियो में 70 साल से ज्यादा उम्र की दो बहनें मुस्कुराते हुए केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई पूरी करती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर थकान नहीं, बल्कि जीने का जुनून साफ दिखाई देता है मानो उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर हो।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जीता लोगों का दिन
इस प्रेरणादायक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जहां इन दोनों बहनों का हौसला हर किसी का दिल जीत रहा है। वीडियो का कैप्शन भी उनके हौसले को सलाम करता है, जिसमें लिखा है,
विज्ञापन
विज्ञापन

70+ की उम्र… लेकिन रुकने से इनकार करती आत्मा।
ना कोई बहाना, ना कोई शॉर्टकट… सिर्फ आगे बढ़ने और दुनिया को जी भरकर देखने का जुनून।

देखें वीडियो
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐉𝐢𝐧𝐢 𝐉𝐡𝐚𝐥𝐚 | 𝐄𝐧𝐭𝐫𝐞𝐩𝐫𝐞𝐧𝐞𝐮𝐫 (@girirajkumari_jhala)




पहले भी की हैं चुनौतीपूर्ण चढ़ाई
हैरानी की बात यह है कि यह उनका पहला कठिन सफर नहीं है। इससे पहले ये दोनों बहनें 'किन्नर कैलाश' जैसी चुनौतीपूर्ण चढ़ाई भी पूरी कर चुकी हैं। उनका सपना बेहद सादा, लेकिन ताकतवर है दुनिया घूमना, नए लोगों से मिलना और जिंदगी की हर चुनौती को मुस्कुराकर स्वीकार करना।

Key Tag: कार या बाइक की चाबी के साथ मिलने वाला छोटा टैग बचा सकता है हजारों रुपये, भूल से भी न फेंकें
Weird Love Story: 60 की उम्र में 34 साल छोटे लड़के से हुआ प्यार, 3 शादियों के बाद महिला को मिला सच्चा प्यार
Viral Video: नन्हे उस्ताद ने डॉक्टर पर दिखाया गुस्सा, पैदा होते ही बना इंटरनेट स्टार
Fight Video: खतरनाक हाथापाई के बीच अंकल लपेटते रहे बिरयानी, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed