फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Jupiter Video: amateur astronomer films object striking jupiter

Jupiter Video: बृहस्पति से अनजान वस्तु की हुई भयानक टक्कर, दिखा ऐसा नजारा, देखें वायरल वीडियो

Sun, 03 Sep 2023 05:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Jupiter Video: amateur astronomer films object striking jupiter
amateur astronomer films object striking jupiter - फोटो : iStock

Jupiter Video: अंतरिक्ष में अक्सर दिलचस्प खगोलीय घटनाएं घटती रहती हैं। अब इस बीच एक ऐसी घटना घटी है जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। बृहस्पति ग्रह से एक खगोलीय पिंड के टक्कर का वीडियो सामने आया है। खगोलविदों ने पहली बार इस तरह का वीडियो रिकॉर्ड किया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सतह से भीषण तूफान उठता नजर आया। दो शौकिया खगोल विज्ञानियों ने इस टक्कर को अपने कैमरे में कैद किया है। 

विज्ञापन


वैज्ञानिकों का मानना है कि बृहस्पति ग्रह से पिंड की टक्कर किसी परमाणु हमले से भी ज्यादा ताकतवर थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहले इस प्रभाव को जापानी द्वीप ओकिनावा पर OASES और PONCOTS एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जरवेशन प्रोजेक्ट के माध्यम से देखा गया। साल 1994 में बृहस्पति से प्रसिद्ध धूमकेतु सोमेकर लेवी 9 की टक्कर हुई थी। 
विज्ञापन


OASES और PONCOTS के सोशल मीडिया अकाउंट से इस अद्भुत वीडियो को शेयर किया गया है। लिखा है कि अगर आप भी उस दौरान बृहस्पति का अवलोकन कर रहे थे, तो कृपया रिकॉर्ड किए गए वीडियो को हमारे साथ शेयर करें। इसके बाद MASA प्लैनेटरी लॉग नाम के एक अकाउंट से बृहस्पति पर एक अनजान पिंड के टक्कर के वीडियो शेयर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Space: अंतरिक्ष में कितनी बार होता है सूर्योदय और सूर्यास्त, एस्ट्रोनॉट्स को कैसे लगता है रात-दिन का पता

इस वीडियो में देखा जा सकता है बृहस्पति के उत्तरी गोलार्ध पर एक अनजान वस्तु टकराती है और उसके बाद चमकदार फ्लैश नजर आता है। इस सोशल मीडिया अकाउंट को चलाने वाले शख्स ने अमेरिका स्थित एक साइंट आउटलेट को बताया कि वह बृहस्पति की गैसीय सतह की लगातार निगरानी करने के एक प्रोजेक्ट के तौर पर इसको फिल्मा रहे थे। 




Space: अंतरिक्ष में कितनी बार होता है सूर्योदय और सूर्यास्त, एस्ट्रोनॉट्स को कैसे लगता है रात-दिन का पता

उन्होंने बताया कि मैं सुबह उठा और एक्स (ट्विटर) पर गया तो मुझे पता चला कि बृहस्पति की सतह पर एक फ्लैश देखा गया था। उस रात, जब मैंने संबंधित समय का वीडियो देखा, तो मुझे एक फ्लैश नजर आया है। मैं बहुत भाग्यशाली था कि इस घटना के समय मैं इसकी तस्वीरें खींच रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed