फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Japanese Creator Takes Her First Holy Dip in the Ganga After 13 Years of Embracing Indian Culture

जापान से आईं, हिंदी सीखीं और फिर गंगा में लगाई डुबकी... वीडियो ने जीत लिया भारतीयों का दिल

Sat, 29 Aug 2026 12:52 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 29 Aug 2026 12:52 PM IST
सार

Viral Video: जापान की मशहूर कंटेंट क्रिएटर ‘मेयो जापान’ ने हरिद्वार पहुंचकर पहली बार गंगा में डुबकी लगाई। 13 साल से भारत और हिंदी से जुड़ी मेयो की फर्राटेदार हिंदी और भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया।

 

विज्ञापन
Japanese Creator Takes Her First Holy Dip in the Ganga After 13 Years of Embracing Indian Culture
13 साल में भारत से जुड़ गया गहरा रिश्ता - फोटो : इंस्टाग्राम mayojapan

विस्तार

विदेश से भारत आने वाले लोग अक्सर यहां की संस्कृति, खान-पान और परंपराओं से प्रभावित नजर आते हैं। लेकिन जब कोई विदेशी भारत में वर्षों रहने के बाद यहां की भाषा और संस्कृति को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो उसका अनुभव लोगों को खास तौर पर पसंद आता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों जापान की एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हरिद्वार पहुंचकर पहली बार गंगा में स्नान करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी साफ और फर्राटेदार हिंदी ने खींचा है। पारंपरिक अंदाज और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी श्रद्धा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

विज्ञापन


13 साल में भारत से जुड़ गया गहरा रिश्ता
इंस्टाग्राम पर ‘मेयो जापान’ के नाम से पहचानी जाने वाली यह क्रिएटर मूल रूप से जापान की रहने वाली हैं। हालांकि, वह फिलहाल मुंबई में रहती हैं और एक्टर व कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 9.47 लाख फॉलोअर्स हैं। बताया गया है कि मेयो पिछले 13 वर्षों से भारत और यहां की संस्कृति को करीब से समझ रही हैं। इस दौरान उन्होंने हिंदी भी सीखी और भारतीय जीवनशैली से खुद को जोड़ा। यही वजह है कि उनका भारत के साथ जुड़ाव वीडियो में भी साफ नजर आता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mayo Japan (@mayojapan)




‘जिंदगी में पहली बार गंगा नहाने जा रहे हैं’
हरिद्वार के घाट से शेयर किए गए वीडियो की शुरुआत में मेयो मुस्कुराते हुए हिंदी में कहती हैं, “जिंदगी में पहली बार गंगा में नहाने जा रहे हैं।” गंगा का तेज बहाव देखकर उन्होंने सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा। वीडियो में वह घाट पर लगी लोहे की चेन को मजबूती से पकड़े नजर आती हैं। वह बताती हैं कि उन्होंने चेन इसलिए पकड़ी हुई है ताकि तेज बहाव में बह न जाएं। इसके बाद वह एक स्थानीय व्यक्ति से पूछती हैं कि क्या इतनी डुबकी लगाना काफी है। वीडियो में मेयो तीन बार गंगा में डुबकी लगाती दिखाई देती हैं। स्नान के बाद पूरी तरह भीगी हुई वह बेहद खुश नजर आती हैं और कहती हैं, “अच्छे से स्नान कर लिया है, बहुत अच्छा लगा।”

भारत को कहा शुक्रिया
अपने इस अनुभव को साझा करते हुए मेयो ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 13 साल तक हिंदी और भारतीय संस्कृति सीखने के बाद आखिरकार उन्होंने गंगा में पवित्र डुबकी लगा ली। उन्होंने अपने जीवन के इस खूबसूरत और अप्रत्याशित सफर के लिए भारत का शुक्रिया भी कहा। वीडियो सामने आते ही लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि डुबकी लगाने के बाद उनका चेहरा पूरी तरह बदल गया, यह गंगा मैया की कृपा है। वहीं एक और यूजर ने उनकी सेहत को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी। एक फैन ने मेयो के सकारात्मक नजरिए की तारीफ करते हुए लिखा कि उनका जिंदगी को देखने का अंदाज बेहद पसंद आता है।

सोशल मीडिया पर जीत रहा लोगों का दिल
मानसून के मौसम में गंगा के तेज बहाव का जिक्र करते हुए एक यूजर ने भी अपनी राय साझा की। कुल मिलाकर जापान से आई इस क्रिएटर का भारतीय संस्कृति के प्रति प्यार और गंगा स्नान का अनुभव सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed