फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   James Webb Telescope reveals how space finally shed its darkness to adorn brightness

अजब-गजब: ब्रह्मांड में कैसे फैली रोशनी? वैज्ञानिकों ने जेम्स वेब टेलीस्कोप की मदद से रहस्य का लगाया पता

Tue, 05 Mar 2024 04:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 04:04 PM IST
सार

ब्रह्मांड में कई युगों तक अंधेरा छाया रहा है। इस दौरान तारों से निकलने वाली रोशनी आसपास की गैसों की वजह से दूर तक नहीं जा पाती थी, लेकिन वर्तमान समय में अंतरिक्ष चमकती करोड़ों गैलेक्सी का घर बन चुका है।

विज्ञापन
James Webb Telescope reveals how space finally shed its darkness to adorn brightness
ब्रह्मांड में कैसे फैली रोशनी? - फोटो : Twitter/@esa

विस्तार

अजब-गजब: वैज्ञानिक ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने के लिए लगातार शोध कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई हैरान करने वाली खोजें की हैं। ब्रह्मांड में पहले चारों तरफ अंधकार छाया था, लेकिन धीरे-धीरे रोशनी फैल गई। लेकिन यह कैसे हुआ आज भी रहस्य है। वैज्ञानिकों ने हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप की मदद से इस रहस्य को जानने की कोशिश की है।

विज्ञापन


ब्रह्मांड में कई युगों तक अंधेरा छाया रहा है। इस दौरान तारों से निकलने वाली रोशनी आसपास की गैसों की वजह से दूर तक नहीं जा पाती थी, लेकिन वर्तमान समय में अंतरिक्ष चमकती करोड़ों गैलेक्सी का घर बन चुका है। वैज्ञानिकों को रहस्य का पता लगाने के लिए टेलीस्कोप को पैंडोरा क्लस्टर कहने वाले इलाके की तरफ मोड़ दिया। 
विज्ञापन


पैंडोरा क्लस्टर एक भारी गैलेक्सी की समूह है। यह अंतरिक्ष को लपेट देती हैं, जिसके वक्री खगोलीय लेंस बनते हैं और पीछे के पिंड बेहद बड़े नजर आते हैं। यहां से होकर जाने वाले प्रकाश सीधा जाने की जगह मुड़ जाता है। इसके पीछे के पिंड चमकते हैं और विकृत नजर आते हैं। वैज्ञानिक लेंस की मदद से बहुत ही पुरानी, धुंधली गैलेक्सी को देखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजब-गजब: यहां चार हजार साल से जल रही है आग, हवा, बर्फ और बारिश भी नहीं बुझा पाई

वैज्ञानिकों ने अरबों सालों पहले आकार लेने वाली छोटी गैलेक्सी को देखा और लंबा सफर तय करने के बाद प्रकाश हम तक पहुंचा। अभी दिख रही तस्वीरें अरबों साल पुरानी हैं। लेकिन छोटी गैलेक्सी से भारी मात्रा में पराबैंगनी प्रकाश निकल रहा था, जिसे घने अंतरिक्ष के गैस के बादलों को पार कर रहा था। इसके बाद तारों की रोशनी को खगोलीय गैसें नहीं रोक पाईं और तारे साफ और चमकने लगे। शोधकर्ताओं ने बताया कि खगोलीय पॉवर हाउस से बहुत अधिक ऊर्जा निकलती है। 




Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान से क्यों गायब हो जाते हैं बादल? वैज्ञानिकों ने सुलझा लिया रहस्य

अध्ययन में वैज्ञानिकों ने खोज की है कि कम भार वाली गैलेक्सी से ऊर्जावान विकिरण निकलते थे और उनका मिला जुला असर इतना ज्यादा था कि उससे ब्रह्माण्ड की पूरी अवस्था ही बदल सकती थी और इस प्रकार ब्रह्माण्ड अंधकार से बाहर निकल कर रोशन हो रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed