फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Children made a Desi Roller Coaster people were stunned Video goes Viral On Internet

Viral Video: बच्चों ने बनाया देसी रोलर कोस्टर, लोगों की फटी रह गई आंखें, बोले- खुशी कोई महंगी चीज नहीं है

Mon, 14 Apr 2025 12:14 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 14 Apr 2025 12:14 PM IST
सार

Children Made Desi Roller Coaster: यह वीडियो इंडोनेशिया के एक छोटे से गांव का है। इस वीडियो में न कोई हाई-टेक मशीन है, न चमचमाती लाइट्स। इसमें सिर्फ बस बांस से बना एक देसी झूला है, जो याद दिला रहा है कि बचपन की सबसे कीमती दौलत कोई बड़ी चीज नहीं होती है, बल्कि थोड़ी मेहनत से आम चीजों को भी खास बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
Children made a Desi Roller Coaster people were stunned Video goes Viral On Internet
बच्चों ने देसी ट्रिक से बनाया रोलर कोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @salfaniadit

विस्तार

आज का जमाना डिजिटल का है। बच्चों से लेकर बड़ों और बुजुर्गों में मोबाइल फोन का क्रेज काफी ज्यादा है। बड़े ही नहीं, बल्कि बच्चे भी फोन पर अपना ज्यादा समय बिताते हैं। बच्चों को बाहर जाकर खेलना इतना नहीं भा रहा है, जितना घर बैठे मोबाइल चलाना पसंद आ रहा है। हालांकि, आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लोगों के दिलों को छू रहा है। बता दें कि यह वीडियो इंडोनेशिया के एक छोटे से गांव का है। इस वीडियो में न कोई हाई-टेक मशीन है, न चमचमाती लाइट्स। इसमें सिर्फ बस बांस से बना एक देसी झूला है, जो याद दिला रहा है कि बचपन की सबसे कीमती दौलत कोई बड़ी चीज नहीं होती है, बल्कि थोड़ी मेहनत से आम चीजों को भी खास बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो
हाल ही में, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक देसी रोलर कोस्टर नजर आ रहा है। लेकिन यह किसी थीम पार्क नहीं है, बल्कि गांव की मिट्टी और बांस से गढ़ी एक कारीगरी है। न बिजली, न मोटर, सिर्फ ढलान और के सहारे बच्चे झूलते हैं, हंसते हैं, और वो सच्ची खुशी महसूस करते हैं जो शायद आज के डिजिटल खेल कभी नहीं दे सकते। इस वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा था, “क्या ये बांस की बनी सवारी सिर्फ बच्चों के लिए है या बड़ों को भी बचपन की गली में ले जा सकती है?”
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Adit Salfani (@salfaniadit)

विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने बच्चों की मेहनत की जमकर की सराहना
सोशल मीडिया पर लोग इस रोलर कोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  “मोबाइल गेम्स की भीड़ में बच्चों को यूं सादगी में खुश होते देखना दिल को छू जाता है।” दूसरे यूजर ने कहा, “खुशी कोई महंगी चीज नहीं है, इसे बस बनाने की समझ होनी चाहिए।” तीसरे यूजर ने लिखा, “जब जेब में ज्यादा पैसे न हो, तब भी जिंदगी मुस्कुरा सकती है, बस नजरिया चाहिए।”

वीडियो को इतने लोग कर चुके हैं लाइक और शेयर
यह वीडियो सोशल मीडिया के सारे प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं। लोग इसे अपनी स्टोरी पर री-शेयर भी कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed