{"_id":"67fb89c9b93616e6fb0aab68","slug":"country-where-men-steal-wives-to-marry-know-shocking-marriage-tradition-facts-in-hindi-2025-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab-Gajab: दुनिया का ऐसा देश, जहां पर शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी, जानिए क्या है अनोखी परंपरा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab-Gajab: दुनिया का ऐसा देश, जहां पर शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी, जानिए क्या है अनोखी परंपरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 13 Apr 2025 03:24 PM IST
सार
पश्चिमी अफ्रीका में एक ऐसी जनजाति रहती है, जो एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन करती है। इस जनजाति शादी करने के लिए किसी दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है। यहां पर परंपरा की वजह से लोग एक-दूसरे की पत्नियों को चुराकर शादी करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का ऐसा देश, जहां पर शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Ajab-Gajab News: दुनिया के कई देशों में आज भी लोग अजीबोगरीब रीति रिवाजों और परंपराओं का पालन करते हैं। जनजातियां और आदिवासी प्रजातियां अपनी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। शादी को लेकर हर जगह लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं और रीति रिवाज होते हैं। लेकिन आज हम आपको अपनी इस खबर में एक ऐसी परंपरा को बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
पश्चिमी अफ्रीका में एक ऐसी जनजाति रहती है, जो एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन करती है। इस जनजाति शादी करने के लिए किसी दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है। यहां पर परंपरा की वजह से लोग एक-दूसरे की पत्नियों को चुराकर शादी करते हैं। इस अनोखे रस्म और रिवाज से जुड़ी बातों के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है।
2 of 5
दुनिया का ऐसा देश, जहां पर शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी
- फोटो : Adobe Stock
दरअसल, पश्चिमी अफ्रीका में रहने वाली इस जनजाति का नाम वोदाब्बे है। इस जनजाति के लोग एक-दूसरे की पत्नियों को चुराकर शादी करते हैं। इस तरह की शादी वोदाब्बे जनजाति के लोगों की पहचान है। इस जनजाति के लोगों में एक-दूसरे की पत्नी को चुराने की अनोखी परंपरा है।
3 of 5
दुनिया का ऐसा देश, जहां पर शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी
- फोटो : Adobe Stock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जनजाति के लोग पहली शादी घर अपने परिवार के लोगों की मर्जी से करते हैं, लेकिन दूसरी शादी करने का रिवाज थोड़ा अनोखा है। इस जनजाति में दूसरी शादी के लिए दूसरे की पत्नी को चुराना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो दूसरी शादी करने का अधिकार भी नहीं मिलता है।
दुनिया का ऐसा देश, जहां पर शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी
- फोटो : Adobe Stock
इस जनजाति के लोगों के बीच हर साल एक फेस्टिवल का आयोजन होता, जिसका नाम गेरेवोल फेस्टिवल है। इस आयोजन के दौरान लड़के सज-धज कर अपने चेहरे को रंग लेते हैं। इसके बाद सामूहिक आयोजन में डांस और तरह-तरह की गतिविधियों से दूसरे की पत्नीयों को रिझाते हैं।
दुनिया का ऐसा देश, जहां पर शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी
- फोटो : Adobe Stock
हालांकि, इस दौरान यह ख्याल रखा जाता है कि उसके पति को इस बात की जानकारी न हो। इसके बाद अगर कोई महिला दूसरे पुरूष के साथ भाग जाती है तो उस समुदाय के लोग दोनों को ढूंढकर उनकी शादी करा देते हैं। इस दूसरी शादी को लव मैरिज के तौर पर स्वीकार किया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।