Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Italian Couple Gets Married in Agra Takes 7 Vows in Traditional Hindu Wedding

इटली से भारत घूमने आए प्रेमी जोड़े को भा गई सनातन परंपरा, आगरा में रचाई हिंदू रीति-रिवाज से शादी

Thu, 05 Nov 2026 10:20 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 05 Nov 2026 10:20 AM IST
सार

Viral Video: इटली से भारत घूमने आए मत्तेओ और कैटरीना को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराएं इतनी पसंद आईं कि दोनों ने आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। दूल्हा धोती-कुर्ते में तो दुल्हन लाल बनारसी जोड़े में नजर आईं। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे का जीवनभर साथ निभाने का वादा किया।
 

विज्ञापन
Italian Couple Gets Married in Agra Takes 7 Vows in Traditional Hindu Wedding
हरिद्वार में लगाई डुबकी, काशी में किए दर्शन - फोटो : एक्स@AnathNagrik

विस्तार

भारत की खूबसूरती और यहां की संस्कृति का जादू दुनियाभर के लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। यहां की परंपराएं, रीति-रिवाज और आध्यात्मिक माहौल विदेशी पर्यटकों को भी खूब आकर्षित करते हैं। कई विदेशी तो ऐसे हैं, जिन्हें भारत से इतना लगाव हो जाता है कि वे यहीं के होकर रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ इटली से भारत घूमने आए एक प्रेमी जोड़े के साथ हुआ। दोनों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराएं इतनी पसंद आईं कि उन्होंने अपनी शादी भी हिंदू रीति-रिवाज से करने का फैसला कर लिया। इसके लिए उन्होंने मोहब्बत की निशानी ताजमहल के शहर आगरा को चुना।

विज्ञापन


हरिद्वार में लगाई डुबकी, काशी में किए दर्शन
इटली के लिगुरिया शहर के रहने वाले मत्तेओ और कैटरीना लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों भारत घूमने आए थे। इस दौरान उन्होंने देश के कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा की। अपनी यात्रा में दोनों हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाई। इसके बाद वाराणसी जाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से किया फैसला
भारत की धार्मिक परंपराओं और यहां के आध्यात्मिक माहौल ने दोनों को काफी प्रभावित किया। इसी दौरान उन्होंने तय किया कि वे अपनी जिंदगी की नई शुरुआत भारतीय परंपरा के अनुसार करेंगे। इसके लिए उन्होंने आगरा को चुना।

धोती-कुर्ते में दूल्हा, लाल बनारसी जोड़े में दुल्हन
मंगलवार शाम सात बजे आगरा में दोनों की शादी वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुई। पंडित प्रवीण दत्त शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में पूरी कराईं। इस दौरान विदेशी जोड़ा पूरी तरह भारतीय रंग में रंगा नजर आया। मत्तेओ ने पारंपरिक धोती-कुर्ता पहना था, जबकि कैटरीना लाल रंग के खूबसूरत बनारसी जोड़े में दुल्हन बनीं।


पंडित ने हिंदी और अंग्रेजी में समझाया अर्थ
दोनों ने पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे के साथ जीवन भर रहने का वादा किया। शादी की खास बात यह रही कि पंडित जी ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मंत्रों का अर्थ समझाया। इससे दोनों को शादी के हर वचन और रस्म का मतलब समझने में आसानी हुई। इसके बाद मत्तेओ ने कैटरीना की मांग में सिंदूर भरा और उन्हें मंगलसूत्र पहनाया। दोनों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शादी की सभी रस्में निभाईं।

ताजमहल के शहर में शादी को बताया यादगार
शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि वे काफी समय से शादी की योजना बना रहे थे, लेकिन किसी न किसी वजह से तारीख आगे बढ़ती जा रही थी। भारत यात्रा के दौरान उन्हें लगा कि अपनी जिंदगी की नई शुरुआत के लिए आगरा और यहां की परंपराओं से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती। कपल ने कहा कि ताजमहल पूरी दुनिया में मोहब्बत की सबसे खूबसूरत निशानियों में से एक है। ऐसे ऐतिहासिक शहर में सनातन परंपराओं के अनुसार शादी करना उनके लिए जिंदगी का सबसे खूबसूरत और यादगार पल बन गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed