{"_id":"69c3b7064716a3731f0200e7","slug":"iran-petrol-price-petrol-price-selling-amount-per-liter-in-iran-find-out-prices-in-israel-us-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Iran Petrol Price: क्या है अमेरिका-इस्राइल में पेट्रोल की कीमत? ईरान में इतना सस्ता मिल रहा है तेल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Iran Petrol Price: क्या है अमेरिका-इस्राइल में पेट्रोल की कीमत? ईरान में इतना सस्ता मिल रहा है तेल
Wed, 25 Mar 2026 03:51 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:51 PM IST
सार
Iran Petrol Price: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध की वजह से दुनिया के कई देशों को तेल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच लोगों के मन में सवाल है कि आखिर अमेरिका, इस्राइल और ईरान में पेट्रोल की कीमत क्या है?
विज्ञापन
क्या है अमेरिका-इस्राइल में पेट्रोल की कीमत?
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
Iran Petrol Price: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के कारण दुनिया के कई देश तेल और गैस की कमी का सामना कर रहे हैं। भारत में भी कुछ अफवाहों की वजह से लोगों के मन में पेट्रोल-डीजल की कमी का भय पैदा हो गया है। इसके कारण पेट्रोल पंपों पर तेल के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। सरकार ने कहा कि भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है।
विज्ञापन
वर्तमान समय में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 प्रति लीटर है। मध्य-पूर्व में जारी तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच भयानक युद्ध जारी है। इस बीच लोगों के मन में सवाल है कि आखिर उन देशों में पेट्रोल की क्या कीमते हैं। आइए जानते हैं कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान में प्रेट्रोल की कीमत क्या है?
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस युद्ध की शुरुआत होने से पहले पेट्रोल 81.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, लेकिन युद्ध के बाद अमेरिका में कीमतें 16-17 फीसदी बढ़ गई हैं और पेट्रोल 97.68 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
विज्ञापन
Video: दिल्ली मेट्रो में फोन चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ाया चोर, यात्री ने जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल में पेट्रोल की कीमत 218.52 रुपये प्रति लीटर है। ईरान में लीबिया के बाद सबसे कम पेट्रोल की कीमत है। कच्चे तेल के भंडार के मामले में ईरान दुनिया में तीसरे स्थान पर है।
Viral Video: केक पर मोमबत्ती जलाते ही हुआ धमाका, बर्थडे बॉय का हुआ ऐसा हाल, देखें वीडियो
क्या है ईरान में पेट्रोल की कीमत?
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में 2.679 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है, तो वहीं लीबिया सबसे कम कीमत पर पेट्रोल बिक रहा है। लीबिया में पेट्रोल की कीमत 2.206 रुपये प्रति लीटर है।