फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो रहस्यमय ग्रह, जहां लगातार 42 साल तक दिन और 42 साल तक रहती है रात

Tue, 04 Feb 2020 09:38 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 04 Feb 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
interesting and mysterious facts of Uranus Planet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अरुण ग्रह का नाम तो आपने सुना होगा, जिसे अंग्रेजी में यूरेनस के नाम से जाना जाता है। इस ग्रह को गैस दानव भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें मिट्टी-पत्थर के बजाय अधिकतर गैस है और इनका आकार बहुत ही विशाल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह सौरमंडल का पहला ऐसा ग्रह है, जिसे टेलिस्कोप से ढूंढा गया था। यह सौरमंडल के आठ ग्रहों में सूर्य से दूरी के आधार पर सातवां सबसे दूर ग्रह है। आज हम आपको इस ग्रह की कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 



interesting and mysterious facts of Uranus Planet
अरुण ग्रह - फोटो : Social media

अरुण यानी यूरेनस अपने अक्ष पर करीब 17 घंटे में एक चक्कर पूरा कर लेता है। इसका सीधा-सीधा मतलब है कि यूरेनस पर एक दिन मात्र 17 घंटे का ही होता है। यहां का एक साल पृथ्वी के 84 साल के बराबर होता है। 

interesting and mysterious facts of Uranus Planet
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

आपको यह जानकर बेहद ही हैरानी होगी कि अरुण पर 42 साल तक रात और 42 साल तक दिन होता है। इसका कारण यह है कि अरुण पर दोनों में से एक पोल यानी ध्रुव लगातार 42 साल तक सूर्य के सामने और दूसरा अंधकार में होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting and mysterious facts of Uranus Planet
अरुण ग्रह - फोटो : Social media

अरुण ग्रह सूर्य से लगभग तीन अरब किलोमीटर दूर है। यही वजह है कि यह ग्रह बहुत ही ठंडा है। यहां का औसत तापमान -197 डिग्री सेल्सियस होता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अरुण का न्यूनतम तापमान -224 डिग्री सेल्सियस देखा गया है। 

विज्ञापन
interesting and mysterious facts of Uranus Planet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जहां पृथ्वी का महज एक ही चंद्रमा है, वही अरुण के कुल 27 प्राकृतिक उपग्रह यानी चंद्रमा हैं। हालांकि इनमें से अधिकतर चंद्रमा बहुत ही छोटे और असंतुलित हैं। इनका भार बहुत ही कम है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed