फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs IND: भारतीय टेस्ट टीम का एलान, राहुल को नहीं मिली जगह, 15 माह बाद लौटे शॉ

Tue, 04 Feb 2020 09:26 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 04 Feb 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
NZ vs IND: Indian test squad announced for New Zealand tour
केएल राहुल और पृथ्वी शॉ - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का एलान हो गया है। केएल राहुल के फार्म को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि उन्हें चोटिल रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम में लंबे समय बाद पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है। टेस्ट टीम में रोहित की गैरमौजूदगी में राहुल और पृथ्वी शॉ के साथ शुभमन गिल तीसरे सलामी बल्लेबाज होंगे। मतलब कीवियों के खिलाफ खेल के सबसे लंबे फॉर्मट में भारतीय टीम तीन ओपनर (मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल) के साथ उतरेगी।

 

NZ vs IND: Indian test squad announced for New Zealand tour
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
यह सोमवार को ही साफ हो गया था कि रोहित शर्मा वन-डे और टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे, उनकी जगह दो युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। रोहित की जगह वन-डे सीरीज में मयंक अग्रवाल को और टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम में चुना गया है। सफेद गेंद के फॉर्मेट में अग्रवाल का चयन तार्किक फैसला है क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज के दौरान जब शिखर धवन घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए थे तो उन्होंने रिजर्व सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी।
NZ vs IND: Indian test squad announced for New Zealand tour
इशांत शर्मा - फोटो : पीटीआई

वहीं इशांत शर्मा को फिटनेस टेस्ट पास कर लेने की शर्त पर शामिल किया गया है। दिल्ली के दूसरे पेसर यानी नवदीप सैनी भी इस लंबे फॉर्मेट के खेल का हिस्सा होंगे। मोहम्मद शमी, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में भारतीय पेस बैटरी बेहद मजबूत नजर आ रही है। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा दोनों को ही टीम में जगह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
NZ vs IND: Indian test squad announced for New Zealand tour
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

बल्लेबाजी में कप्तान विराट कोहली को नई 'दीवार' चेतेश्वर पुजारा की मदद मिलेगी। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे अपनी खोई फार्म वापस पाने को बेकरार होंगे। हनुमा विहारी भी इस मध्यक्रम को मजबूती देंगे। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा फिरकी विभाग संभालेंगे।

विज्ञापन
NZ vs IND: Indian test squad announced for New Zealand tour
रोहित शर्मा की चोट - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा की चोट टीम को अखरेगी। क्योंकि 2019 में सभी फॉर्मेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। रविवार को खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 के दौरान पिंडली में चोट लगी थी। हैमिल्टन में सोमवार को उनकी एमआरआई की गई। वह वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनका इलाज नेशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु में होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed