फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Inside view of a brick kiln started with a dark tunnel boy shows reality of brick making factory

Viral Video: ईंट भट्टियां तो बहुत देखी होंगी, लेकिन क्या कभी इसके अंदर का नजारा देखा है?

Mon, 11 May 2026 01:24 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Mon, 11 May 2026 01:24 PM IST
सार

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक ने ईंट भट्टी के भीतर का पूरा मंजर दिखाया है, जो लोगों को ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

विज्ञापन
Inside view of a brick kiln started with a dark tunnel boy shows reality of brick making factory
Inside View Of A Brick Kiln - फोटो : instagram/thehacker369

विस्तार

Inside View Of A Brick Kiln: दूर से देखने पर ईंट भट्टियां किसी विशाल मीनार की तरह नजर आती हैं, ऊंची, मजबूत और आकर्षक। लेकिन जैसे ही आप इसके भीतर झांकते हैं, यह खूबसूरत तस्वीर अचानक एक सख्त हकीकत में बदल जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया, जिसने लोगों को भट्टी के अंदर की दुनिया से रूबरू करा दिया एक ऐसी दुनिया, जहां हर पल तपिश, धुआं और संघर्ष है।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम अकाउंट @thehacker.369 पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक ईंट भट्टी के भीतर दाखिल होता है और अंदर का पूरा मंजर दिखाता है। जैसे ही वह संकरे प्रवेश द्वार से आगे बढ़ता है, चारों ओर घना अंधेरा, धुएं की परत और तेज गर्मी महसूस होती है। लंबी-लंबी सुरंगों जैसे गलियारों में एक के ऊपर एक करीने से सजी ईंटें दिखाई देती हैं। जलती आग की लपटें और दीवारों से उठती तपिश ऐसा एहसास कराती हैं मानो किसी भूलभुलैया में पहुंच गए हों। युवक बताता है कि अंदर का तापमान इतना अधिक होता है कि कुछ मिनट रुकना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


कैसे बनती है ईंंट?
अगर ईंट बनने की प्रक्रिया की बात करें, तो यह बेहद मेहनत और धैर्य का काम है। सबसे पहले मिट्टी को पानी के साथ गूंथकर सांचों में ढाला जाता है। इसके बाद इन कच्ची ईंटों को धूप में सुखाया जाता है। जब ये पूरी तरह सूख जाती हैं, तब इन्हें भट्टी के अंदर एक खास क्रम में सजाया जाता है। फिर भट्टी को नीचे से जलाया जाता है, कोयला, लकड़ी या अन्य ईंधन के सहारे कई दिनों तक आग लगातार सुलगती रहती है। इस दौरान अंदर का तापमान करीब 1000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जिससे कच्ची मिट्टी पककर मजबूत ईंट का रूप ले लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Hacker369 (@thehacker.369)




इस वीडियो ने सबसे ज्यादा ध्यान भट्टी के अंदर काम करने वाले मजदूरों की मुश्किलों पर खींचा है। घुटन भरा माहौल, धुएं से भरी हवा, तेज गर्मी और ऑक्सीजन की कमी ये सब मिलकर काम को बेहद चुनौतीपूर्ण बना देते हैं। कई मजदूर घंटों तक इसी वातावरण में काम करते हैं, जो उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है। 

Country Without Villages: दुनिया के इस इकलौते देश में नहीं है एक भी गांव, जानें इसकी कहानी
West Bengal: कोलकाता से दार्जिलिंग तक यहां का हर कोना है खास, ये हैं पश्चिम बंगाल के 10 प्रमुख शहर
Burj Khalifa: आखिर किसकी है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत? जानें बुर्ज खलीफा से जुड़ी हैरान करने वाली बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed