{"_id":"680f93dd5b3e8806730fdd3d","slug":"influencer-mansi-survase-harassed-during-shooting-dance-reel-man-touched-her-inappropriately-got-slapped-video-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: रील बनाते समय महिला इन्फ्लुएंसर के साथ शख्स ने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: रील बनाते समय महिला इन्फ्लुएंसर के साथ शख्स ने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Mon, 28 Apr 2025 08:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 28 Apr 2025 08:13 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मानसी सुरवसे ने इंस्टाग्राम पर एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपार्टमेंट की बिल्डिंग की सीढ़ियों पर रील शूट करते समय उनके साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को दिखाया गया है।
विज्ञापन
रील बनाते समय महिला इन्फ्लुएंसर के साथ शख्स ने की ऐसी हरकत
- फोटो : Instagram/i_mansi_21
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मानसी सुरवसे ने इंस्टाग्राम पर एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपार्टमेंट की बिल्डिंग की सीढ़ियों पर रील शूट करते समय उनके साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को दिखाया गया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में मानसी को एक चमकीले लाल रंग का स्लीवलेस ब्लाउज और एक सफेद रंग की कढ़ाई वाली स्कर्ट पहने हुए दिख रही है। वह सीढ़ियों पर वीडियो शूट शुरू करने से पहले अपने लुक को ठीक कर रही थीं। वीडियो में मानसी को अपने आपको तैयार करते, मेकअप ठीक करते और कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
हालांकि, कुछ देर बाद गुलाबी और सफेद धारीदार टी-शर्ट और नीली पैंट पहने एक आदमी सीढ़ियों पर जाते और उनको अनुचित तरीके से छूते हुए दिख रहा है। इसके बाद मानसी ने युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन
यहां पर क्लिक कर देखें वायरल वीडियो