Indian Railways: TTE ने एक दिन में ही ट्रेन में वूसले इतने लाख रुपये, आखिर क्यों लोगों पर लगाया जुर्माना?
Indian Railways: एक टीटीई ने एक दिन में बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगों से वसूली कर रिकॉर्ड बना दिया है। टीटीई ने चेकिंग अभियान के तहत एक दिन में एक ही ट्रेन में यात्रियों से 1.72 लाख रुपये फाइन वसूला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Railways: भारतीय रेलवे को काफी किफायती माना जाता है। रेल यात्रा किफायती होने के साथ ही आरामदायक भी होती है। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, बिना टिकट यात्रा करना एक दंडनीय अपराध है। अगर कोई यात्री बिना वैध टिकट या पास के ट्रेन में पकड़ा जाता है, तो उसे जुर्माना देना होता है। लेकिन इसके बाद भी कई लोग बिना टिकट यात्रा करते हैं। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
दरअसल, एक टीटीई ने एक दिन में बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगों से वसूली कर रिकॉर्ड बना दिया है। टीटीई ने चेकिंग अभियान के तहत एक दिन में एक ही ट्रेन में यात्रियों से 1.72 लाख रुपये फाइन वसूला है। नागपुर के प्रधान टिकट परीक्षक (Ticket Examiner) आलोक कुमार झा ने ट्रेन नंबर 03251 पर 220 अनियमित यात्रियों से 1.72 लाख रुपये फाइन वसूला है।
कौन सी ट्रेन से वसूला फाइन?
हेड टिकट परीक्षक आलोक कुमार झा ने ट्रेन 03251 में बिना वैध टिकट यात्रा करने वाले 220 यात्रियों से 1.72 लाख रुपये वसूली की। उन्होंने यह वसूली DNR SMVB SPL ट्रेन में की, जो दानापुर से SMVT बेंगलुरु तक जाती है। डीआरएम नागपुर ने झा की उपलब्धि की पुष्टि की और व्यवस्था और राजस्व बनाए रखने में टिकट परीक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला।
Viral Video: मां की गोद में खेल रही थी बच्ची, तभी भूखे शेर ने मारा झपट्टा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि कांप जाएगी रूह
Shri Alok Kumar Jha, Head Ticket Examiner, Nagpur, set a new record in single-day revenue by recovering ₹1.72 lakh from 220 irregular passengers on Train 03251. His vigilance and dedication underscore the vital role of TEs in ensuring compliance and boosting revenue. pic.twitter.com/qh3WOtWV0v
— DRM Nagpur , CR (@drmcrngp) June 27, 2025
Viral Post: 'एयरपोर्ट में ड्यूटी करती हो? धंधा करती हो?', फ्लाइट पकड़ने जा रही महिला से पुलिस ने किए ऐसे सवाल
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर लोग टिकट परिक्षक की तारीफ कर रहे हैं। आलोक झा के समर्पण की हर जगह तारीफ की जा रही है। इससे पहले हाल ही में मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन में भी टिकट जांच अभियान चलाया गया था। इस दौरान उपनगरीय ट्रेनों के प्रथम श्रेणी के डिब्बों में अनियमित यात्रा के 984 मामले मिले थे और 3.18 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया था।