{"_id":"686235e0f33720d0bc097f5d","slug":"police-asked-dirty-questions-to-a-woman-going-to-catch-a-flight-post-goes-viral-on-internet-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Post: 'एयरपोर्ट में ड्यूटी करती हो? धंधा करती हो?', फ्लाइट पकड़ने जा रही महिला से पुलिस ने किए ऐसे सवाल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Post: 'एयरपोर्ट में ड्यूटी करती हो? धंधा करती हो?', फ्लाइट पकड़ने जा रही महिला से पुलिस ने किए ऐसे सवाल
Mon, 30 Jun 2025 12:30 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:30 PM IST
सार
Viral Post: महिला ने बताया कि वह अपने काम के चलते महीने में एक बार कोलकाता और दिल्ली के बीच यात्रा करती है और एनसीआर इलाके की बदनाम सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हमेशा ऐसी फ्लाइट चुनती है, जिनका समय सुविधाजनक और सुरक्षित हो।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षित माने जाने वाले एयरपोर्ट एरिया में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाती एक घटना ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। एक महिला ने रेडिट पर पोस्ट लिखकर दावा किया कि दिल्ली एयरपोर्ट के पास एक पुलिसकर्मी ने न सिर्फ उसकी कैब रोकी, बल्कि बेहद अपमानजनक सवाल भी पूछे। इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों में गुस्सा और चिंता दोनों देखी जा रही हैं। महिला ने इस आपबीती को सोशल मीडिया पर साझा किया और बताया कि इससे वह काफी डर गई थी। आइए जानते हैं कि महिला और क्या बताया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
महिला ने बताया कि वह अपने काम के चलते महीने में एक बार कोलकाता और दिल्ली के बीच यात्रा करती है और एनसीआर इलाके की बदनाम सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हमेशा ऐसी फ्लाइट चुनती है, जिनका समय सुविधाजनक और सुरक्षित हो। लेकिन 28 जून को सस्ती टिकट और अचानक बने प्लान के चलते उसने सुबह 7:30 बजे दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट बुक की। इस वजह से उसे सुबह-सुबह ही अकेले कैब में एयरपोर्ट के लिए निकलना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने महिला के साथ की बदतमीजी
रेडिट पर अपने अनुभव साझा करते हुए महिला ने लिखा कि सुबह करीब 4:30 बजे, जब वह टर्मिनल 3 पहुंचने ही वाली थी, तभी एक पुलिसकर्मी ने उसकी कैब को रोक लिया। उसने शीशा नीचे किया ही था कि पुलिसवाले ने बिना किसी पूर्व सूचना के दरवाजा खोलते हुए बदतमीजी से पूछा, “एयरपोर्ट में ड्यूटी करती हो? धंधा करती हो?” महिला ने दावा किया कि पुलिसवाला पूरी तरह नशे की हालत में था और उसकी सांसों से शराब की बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
पुलिस वाले के व्यवहार से डरी महिला
उसने यह भी बताया कि पुलिसकर्मी ने टिकट दिखाने को कहा, लेकिन जब महिला ने फोन पर टिकट निकालने की कोशिश की तो वह बस घूरता रहा। इस दौरान उसने ड्राइवर को भी नीचे उतरने को कहा। महिला के अनुसार उसने बताया कि वह कोलकाता के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रही है, लेकिन पुलिसवाले ने दरवाजा बंद करते हुए ड्राइवर पर चिल्लाकर कहा, “छोड़ आओ कलकत्ता तक।” इसके बाद उसने कोई सफाई या माफी नहीं दी, जिससे महिला का डर और बढ़ गया।
पोस्ट पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
रेडिट पर @Regular_Tangerine_72 नाम के अकाउंट से इस घटना को शेयर करते हुए लिखा गया, “दिल्ली एयरपोर्ट के पास सुबह 4:30 बजे मेरी कैब को पुलिसवाले ने रोका और पूछा क्या मैं धंधा कर रही हूं, जबकि मैं फ्लाइट पकड़ने जा रही थी।” इस पोस्ट को 900 से ज्यादा अपवोट मिल चुके हैं और 100 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं, जिनमें लोगों ने महिला को सलाह दी है कि इसे ऐसे ही न छोड़ें। एक यूजर ने लिखा, “आप ऑनलाइन भी पुलिस से शिकायत दर्ज करा सकती हैं।” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “सीआईएसएफ जवानों को मैं हमेशा यात्रियों की सुरक्षा के लिए समर्पित देखता हूं। अगर उन्होंने ऐसा किया तो यह बहुत ही दुखद है।”