फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फटा जूता पहन कर गेंदबाजी कर रहे थे मोहम्मद शमी, जानिए वजह 

Sat, 19 Dec 2020 02:34 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 19 Dec 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
india vs australia first day night pink ball test mohammed shami shoes viral video from india vs australia test match
इस मैच में मोहम्मद शमी जब गेंदबाजी करने आए तो फैंस थोड़ा हैरान नजर आए - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले डे नाइट टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत लिया है। एक समय भारत इस मैच में काफी मजबूत स्थिति में लग रहा था, परंतु दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। भारत दूसरी पारी में महज 36 रन ही बना पाया। इस मैच में मोहम्मद शमी जब गेंदबाजी करने आए तो फैंस थोड़ा हैरान नजर आए। दरअसल शमी इस मैच में फटा हुआ जूता पहनकर गेंदबाजी करते हुए नजर आए।

india vs australia first day night pink ball test mohammed shami shoes viral video from india vs australia test match
मैच के दौरान जब शमी के जूते पर कैमरा फोक्स हुआ तो उनका बाएं पैर का जूता आगे से फटा हुआ था - फोटो : social media

मैच के दौरान जब शमी के जूते पर कैमरा फोकस हुआ तो उनके बाएं पैर का जूता आगे से फटा हुआ था। कमेंटरी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट, मार्क वॉ और शेन वार्न ने भी इस बारे में बातचीत की।
 

india vs australia first day night pink ball test mohammed shami shoes viral video from india vs australia test match
शेन वार्न का कहना था कि मोहम्मद शमी का हाई आर्म एक्शन है - फोटो : social media

ये हो सकती है वजह

  • शेन वार्न का कहना था कि मोहम्मद शमी का हाई आर्म एक्शन है, जिसकी वजह से शमी जब अपने एक्शन के दौरान गेंद को रिलीज करते हैं तो लैंडिग के वक्त बाएं पैर का अंगूठा जूते के अंदरूनी फ्रंट हिस्से से टकरा जाता होगा और इस वजह से गेंदबाजी करने में दिक्कतें होती होंगी। इससे बचने के लिए शमी ने फटा जूता पहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
india vs australia first day night pink ball test mohammed shami shoes viral video from india vs australia test match
शमी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान पैट कमिंस की गेंद पर चोटिल हो गए - फोटो : ट्विटर @espn

दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए शमी

  • शमी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान पैट कमिंस की गेंद पर चोटिल हो गए। शमी के हाथ में चोट लग गई, जिसके बाद वो आगे खेल नहीं सके। शमी ने दूसरी पारी में चार गेंदों का सामना किया। चोटिल होने की वजह से शमी दूसरी पारी में गेंदबाजी के लिए भी मैदान पर नहीं उतर पाए।
विज्ञापन
india vs australia first day night pink ball test mohammed shami shoes viral video from india vs australia test match
इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत महज 36 रन ही बना पाया - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au

भारत का सबसे खराब प्रर्दशन

  • इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत महज 36 रन ही बना पाया। भारत का टेस्ट मैचों में ये सबसे खराब प्रर्दशन है। बता दें कि इससे पहले 1974 में लॉर्ड्स के मैदान में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन का स्कोर बनाया था जो अब तक उसका न्यूनतम स्कोर था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed