फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   India Pune Woman To Cycle Solo Around The World, Aims To Be Fastest To Do So

Vedangi Kulkarni: भारत की महिला साइकिल से करेगी पूरी दुनिया की यात्रा, वेदांगी के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

Thu, 30 May 2024 09:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 30 May 2024 09:00 PM IST
सार

पुणे की 25 साल की वेदांगी कुलकर्णी एक बार फिर साइकिल से दुनिया का चक्कर लगाने वाली सबसे तेज महिला बनने की तैयारी कर रही है। वह अकेले ही साइकिल से 29,251 किलोमीटर की यात्रा करेंगी।

विज्ञापन
India Pune Woman To Cycle Solo Around The World, Aims To Be Fastest To Do So
भारत की महिला अकेले साइकिल से करेगी पूरी दुनिया की यात्रा - फोटो : instagram/thisisvedangi

विस्तार

Vedangi Kulkarni: पुणे की 25 साल की वेदांगी कुलकर्णी साइकिल से दुनिया का चक्कर लगाने वाली सबसे तेज महिला बनने की तैयारी कर रही हैं। वह अकेले ही साइकिल से 29,251 किलोमीटर की यात्रा करेंगी। वह किसी के लिए सबसे खराब मौसम और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में भी चलते रहने के लिए एक प्रेरणा बन सकती हैं। जुलाई के मध्य से वेदांगी फिनलैंड से अपनी महत्वाकांक्षी यात्रा शुरू करेंगी। वह अपनी यात्रा को फिनलैंड में समाप्त करेंगी। उनका लक्ष्य दुनिया भर में सबसे तेज साइकिल चलाने वाली महिला बनना है। 

विज्ञापन


यह पहली बार नहीं जब पुणे में जन्मीं वेदांगी कुलकर्णी इस तरह की साहसिक कार्य करेंगी। साल 2018 में भी उन्होंने इसी तरह का साहसिक कार्य किया था। भले ही उस दौरान उन्होंने अलग रास्ते से यात्रा की थी और इसे 159 दिनों में पूरा किया। इस यात्रा के बाद वह दुनिया भर में साइकिल चलाने वाली सबसे तेज एशियाई बनी थीं। इस बार उनकी कोशिश मौजूदा विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 124 दिनों से कम समय में यात्रा करने की है। 
विज्ञापन


वर्तमान समय में वेदांगी कुलकर्णी स्कॉटलैंड के इनवर्नेस में रहती हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने वहीं से पीटीआई को बताया कि पिछली बार की यात्रा से मुझे यह सीखने को मिला है कि ऐसी सवारी को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए क्या करना पड़ता है। उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के प्रति आश्वस्त नजर आईं। उन्होंने साल 2023 में कठिन मनाली-लेह मार्ग पर साइकिल चलाने वाली सबसे तेज महिला होने का टैग भी अर्जित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Alaska: अलास्का में क्यों बदल रहा है नदियों का रंग? वजह जानकर वैज्ञानिक भी हैरान

पुणे में अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान वेदांगी फुटबॉल समेत कई खेलों में रुचि रखती थीं और बाद में उन्हें साइकिल चलाना पसंद आया। यूनिवर्सिटी ऑफ बोर्नमाउथ में स्नातक की पढ़ाई के दौरान उनके मन में दुनिया भर में साइकिल चलाने का विचार आया। उन्होंने कोरोना महामारी आने से पहले अपने इस कार्य को पूरा किया।


Solar Eclipse 2024: जानिए कब लगेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण, आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा

उनके प्रशिक्षण में नियमित योग करना और ध्यान के अलावा मीलों साइकिल चलाना शामिल है। वेंदागी ने बताया कि उन्हें साइकिल की सवारी के दौरान रिकॉर्ड हासिल करने के लिए हर दिन 300 किमी से अधिक की दूरी तय करनी होगी। वेदांगी फिनलैंड में यात्रा समाप्त करने से पहले फिनलैंड, एस्टोनिया, रूस, मंगोलिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, कनाडा, पुर्तगाल, स्पेन, फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड, जर्मनी, डेनमार्क और स्वीडन से होकर साइकिल यात्रा करेंगी।

Delhi Metro: आंटियों ने बेफिक्र होकर उड़ाई समोसे की दावत, दिल्ली मेट्रो का नजारा देखकर रह जाएंगे हैरान

वेंदागी को अपनी पिछली यात्राओं में चाकू की नोक पर (स्पेन में) लूटने और (कनाडा में) भूरे भालू द्वारा पीछा किए जाने जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ा। वह कहती हैं कि साइकिल यात्रा चुनौतियों से भरी रहती है, लेकिन हर स्थिति के लिए सही रणनीति बनाना महत्वपूर्ण है। वेदांगी ने कहा, 'बाधाओं से परे देखें' वह संदेश है जिसे वह फैलाना चाहती हैं।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed