फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   In Wedding now people have started scanning QR code by mobile phone Video goes viral on Internet

Viral Video: नोट से नजर उतारकर पैसे देने का गया रिवाज, अब मोबाइल फोन घूमा कर QR कोड स्कैन करने लगे हैं लोग

Tue, 27 May 2025 04:43 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 27 May 2025 04:43 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शादी की बारात दिखाई दे रही है। इसमें एक शख्स बैंड बजा रहा है और उसके हाथ में एक मोबाइल फोन है, जिसमें एक क्यूआर कोड नजर आ रहा है। तभी एक बाराती आता है और अपने फोन से उस क्यूआर कोड को स्कैन करता है।

विज्ञापन
In Wedding now people have started scanning QR code by mobile phone Video goes viral on Internet
नोट से नजर उतारकर पैसे देने का गया रिवाज - फोटो : एक्स@sankii_memer

विस्तार

भारत में डिजिटल पेमेंट अब एक आम बात बन चुकी है। पहले जहां दुकानों और बाजारों में लोग नकद भुगतान करते थे। अब वहीं लोग अपने स्मार्टफोन से क्यूआर कोड स्कैन करके चंद सेकंड में ही पेमेंट कर देते हैं। यह सुविधा न केवल समय बचाती है, बल्कि लोगों को कैश रखने की झंझट से भी मुक्ति दिलाती है। तकनीक के इस जमाने में भारत डिजिटल ट्रांजैक्शन के मामले में काफी आगे निकल चुका है, लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो इस तकनीक के बिल्कुल अलग और मजेदार इस्तेमाल को दिखा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वायरल हो रहे वीडियो में आपको देखने को मिलेगा कि अब शादियों में भी कैसे फटाफट डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शादी की बारात दिखाई दे रही है। इसमें एक शख्स बैंड बजा रहा है और उसके हाथ में एक मोबाइल फोन है, जिसमें एक क्यूआर कोड नजर आ रहा है। तभी एक बाराती आता है और अपने फोन से उस क्यूआर कोड को स्कैन करता है। इसके बाद वह अपना फोन दूल्हे के सिर के ऊपर घुमाता है। ठीक वैसे ही जैसे पहले लोग नकद नोट घुमाकर नेक दिया करते थे। इसके बाद वह अपने मोबाइल में अमाउंट भरता है, पासवर्ड डालता है और डिजिटल तरीके से भुगतान कर देता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @sankii_memer नामक यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “दिन प्रतिदिन इंडिया आगे बढ़ता जा रहा है।” यह वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं और सैकड़ों लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “डिजिटल इंडिया।” वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, “मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है।” सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस वीडियो को देखकर साफ जाहिर होता है कि भारत में डिजिटल चीजें किस तेजी से लोगों की सोच का भी हिस्सा बन चुकी है। अब सिर्फ खरीदारी ही नहीं, बल्कि शादी-ब्याह रस्में भी डिजिटल हो रही हैं। यह वीडियो न केवल एंटरटेनिंग है, बल्कि यह भी दिखाता है कि भारत तकनीकी रूप से कितनी तेजी से प्रगति कर रहा है और आम लोग भी इसे अपनाने में कितने क्रिएटिव होते जा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed