Viral Video: आंगनवाड़ी में महिला टीचर ने एक-दूसरे को जमीन पर पटक-पटककर पीटा, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा
Anganwadi Video Viral: इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस क्लिप में नजर आ रहा है कि दोनों टीचर एक-दूसरे को जमीन पर गिरा-गिराकर मार रही हैं। आसपास बच्चे खूब चिल्ला रहे हैं। वहीं, कुछ बच्चे भी इस लड़ाई में टीचर पर लात-घूसे भी बरसा रहे हैं।
विस्तार
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस क्लिप में नजर आ रहा है कि दोनों टीचर एक-दूसरे को जमीन पर गिरा-गिराकर मार रही हैं। आसपास बच्चे खूब चिल्ला रहे हैं। वहीं, कुछ बच्चे भी इस लड़ाई में टीचर पर लात-घूसे भी बरसा रहे हैं। इस झगड़े को देखकर हर कोई काफी शॉक्ड और हैरान नजर आ रहा है। लोगों इस वीडियो को देखने के बाद लगातार यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर बच्चे यह देखकर क्या सोचेंगे और उन पर क्या असर पड़ेगा।
Kalesh b/w Anganwadi assistant and teacher, In front of Students, Mathura UP
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 27, 2025
pic.twitter.com/J71BsLQxRe
लोगों ने खूब जताई नाराजगी
वायरल वीडियो में दो स्कूली बच्चे पर गिरते-पड़ते भी लेट रहे हैं। दोनों की झड़प को खूब रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन दोनों किसी भी कीमत पर एक-दूसरे को छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं। स्कूल के बच्चे भी इस लड़ाई को रोकने का पूरा प्रयास करते हैं, लेकिन फिर भी लड़ाई बढ़ती ही नजर आती हैं। इस 2 मिनट 14 सेकंड के लंबे वीडियो में बच्चों की चीखें और आवाजें सुनाई देती नजर आ रही हैं।
यूजर्स ने ऐसी दी प्रतिक्रिया
रिपोर्ट्स की मानें तो इस घटना पर प्रशासन सख्त है और इस मामले को संज्ञान में ले लिया गया है। इसके साथ ही इस मामले को लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, इस घटना पर बच्चे के माता-पिता भी काफी नाराज हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बच्चों पर इसका क्या असर होगा। किसी ने नहीं सोचा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'स्कूल में पढ़ाई-लिखाई के अलावा झगड़ा होगा तो बच्चे भी यही सिखेंगे न।' एक और यूजर ने लिखा, 'बच्चों का रवैया देखकर ही पता लग रहा है कि यहां बच्चों को क्या सिखाया जा रहा है। आखिर इस स्कूल का हाल ऐसा क्यों है।'