फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   If you find 500 note on road could be dangerous police warns about scam viral video

Viral Video: सड़क पर पड़ा 500 का नोट उठाना पड़ सकता है भारी, पुलिस ने किया खतरनाक स्कैम को लेकर अलर्ट

Fri, 19 Jun 2026 08:33 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 19 Jun 2026 08:33 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों को एक नए स्कैम से अलर्ट करता नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। 

विज्ञापन
If you find 500 note on road could be dangerous police warns about scam viral video
स्कैम अलर्ट करता वायरल वीडियो - फोटो : Adobe Stock/@cop_mohit_gurjar

विस्तार

Scam Alert Viral Video: सड़क पर पड़े पैसे देखकर कई लोग उन्हें तुरंत उठा लेते हैं, लेकिन ऐसे मामलों में थोड़ी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अगर आपको रास्ते में कोई पैसा, नोट या सिक्के पड़े मिले तो अलर्ट हो जाइए क्योंकि ये किसी आपराधिक घटना की शुरुआत हो सकती है। सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों को एक नए स्कैम से अलर्ट करता नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।

विज्ञापन


Viral Video: नोटों की गड्डी गिनने का अनोखा देसी जुगाड़, वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि,पुलिसकर्मी सड़क पर पड़े नोट से बात शुरू करते हुए कहते हैं कि हो सकता है आपको सुनसान जगह पर 500 या 100 का नोट मिल जाए। इन्हें उठाने की गलती मत कीजिएगा। महिलाएं तो खासतौर पर अलर्ट रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नोट उठाते ही आपके हाथों में चिपचिपा सा कुछ लग सकता है, हो सकता है कि हाथ में लगते ही आप इसे सूंघने लगें। बस यहीं पर आप बेहोश हो सकते हैं, या आपको कोई सुध ही न रहे। इसके बाद आसपास छुपे अपराधी आपके साथ लूटपाट या किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohit kumar (@cop_mohit_gurjar)


स्कैम से अलर्ट करता वीडियो
वीडियो को पुलिसकर्मी मोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- क्या आपको इस नये फ्रॉड के बारे मे पता था। वीडियो को अबतक लाखों से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वही 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। 


Viral Post: दोस्त को नौकरी के लिए रेफर करना पड़ा भारी, कंपनी बोली- अब तुम भी दोबारा इंटरव्यू दो


वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं 
स्कैम से अलर्ट करते इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हालांकि, कुछ लोग मजाक भी बना रहे हैं, कि हम उठा तो लेंगे लेकिन सूंघेंगे नहीं। ये वीडियो आपको अलर्ट करता है, जिसे देखने के बाद आप आपराधिक घटनाओं से बच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed