फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   I Saw Death Up Close: Indian-Origin Doctor Says He Died and Returned to Life

Ajab-Gajab: भारतीय डॉक्टर का चौंकाने वाला दावा, कहा- मैं मरकर हुआ जिंदा और मैंने देखा है नर्क

Tue, 26 Aug 2025 07:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 07:19 PM IST
सार

Ajab-Gajab: भारतीय मूल के डॉ. राजीव पारती अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बेकर्सफील्ड हार्ट हॉस्पिटल में मुख्य एनेस्थिसियोलॉजिस्ट थे। उन्होंने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि एक सर्जरी के दौरान उनके हृदय की गति रुक गई थी और वह कुछ देर के लिए मृत हो गए थे।

विज्ञापन
I Saw Death Up Close: Indian-Origin Doctor Says He Died and Returned to Life
भारतीय डॉक्टर का चौंकाने वाला दावा, कहा- मैं मरकर हुआ जिंदा और मैंने देखा है नर्क - फोटो : Freepik

विस्तार

Ajab-Gajab: कभी-कभी ऐसी खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं, जो लोगों हैरत में डाल देती हैं। अब इन दिनों एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। अब एक डॉक्टर ने एक ऐसी घटना के बारे में बताया है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अभी तक डॉक्टर मरीजों के निकट मृत्यु के अनुभवों के दावों को खारिज कर देते थे। डॉक्टर ने मृत्यु के बाद होने वाली घटनाओं के बारे में चौंकाने वाला दावा किया है। 

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय मूल के डॉ. राजीव पारती अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बेकर्सफील्ड हार्ट हॉस्पिटल में मुख्य एनेस्थिसियोलॉजिस्ट थे। उन्होंने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि एक सर्जरी के दौरान उनके हृदय की गति रुक गई थी और वह कुछ देर के लिए मृत हो गए थे। इसके बाद ऐसा अनुभव किया, जो हैरान करने वाला था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृत्यु के बाद की दुनिया में पहुंचने के बाद जिन घटनाओं को वह सिर्फ कपोल-कल्पित मानते थे, उसके प्रति उनका दृष्टिकोण बदल गया है। डॉ. पारती का दावा है कि 2008 में, जब वे 51 वर्ष के थे। इस दौरान प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी के समय उनकी हृदय गति रुक गई थी, जिसके कारण वह कुछ देर के लिए मृत हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Zara Hatke: क्यों मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं? जानिए आखिर क्या है वजह


उनका दावा है कि मौत के बाद उन्होंने दर्द और पीड़ा से भरी लोगों की चीखें सुनीं। आगे कहा कि ऐसा लगा कि मैं किसी ऐसी घाटी के किनारे एक सड़क पर हूं जो जल रही है और जलती घाटी से मांस के जलने जैसी गंध आ रही थी। धुएं मेरी नाक में भर गए थे। तभी मुझे अहसास हुआ कि मैं नर्क के पास खड़ा हूं, जो मृत्यु के बाद नर्क का दृश्य था। वह नर्क के दरवाजे के पास खड़े थे। 

Viral Video: शेरों के झुंड ने मगरमच्छ को दबोचा, मुंह में पकड़कर ऐसा नोचा कि उड़ा दिए चिथड़े, वीडियो वायरल

डॉक्टर का कहना है कि इसके बाद मुझे दो फरिश्ते मिले। उन्होंने मुझे उस नर्क जैसी जगह से किसी सुरंग जैसे दरवाजे से होते हुए एक अद्भुत सुंदर स्थान तक लेकर गए और वहां पर सिर्फ प्रकाश ही प्रकाश था। उसी प्रकाश से एक शख्स को निकलते भी देखा और उनसे डॉक्टर ने सवाल पूछा। उन्होंने बताया कि मैंने खुद को ऑपरेशन टेबल पर भी पड़ा देखा। डॉ. पारती ने दावा किया है कि यह उनके मृत्यु के बाद की जिंदगी देखने का अनुभव था, जिसके बाद उनकी जिंदगी ही पूरी बदल गई। उन्होंने अपने प्रोफेशन को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed